प्लांटिंग करना हम सभी को अच्छा लगता है। लेकिन जब हम प्लांटिंग करते हैं तो पौधों की सेहत का ख्याल रखने और उनकी ग्रोथ को बेहतर बनाने के लिए हम सभी कुछ अतिरिक्त उपाय अपनाते हैं। अक्सर प्लांट्स की बेहतर केयर करने के लिए फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। बाजार में आपको कई तरह के फर्टिलाइजर भी आसानी से मिल जाएंगे। लेकन अगर आप अपने प्लांट की केयर के लिए एक आसान और नेचुरल तरीका खोज रहे हैं तो ऐसे में एलोवेरा का इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प हो सकता है।
एलोवेरा का पौधा कई मायनों में बेहद ही लाभकारी माना गया है। यहां तक कि यह इनडोर और आउटडोर पौधों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल फर्टिलाइजर भी है। कई तरह के विटामिन, एंजाइम और मिनरल से भरपूर एलोवेरा आपके पौधों को वह पोषण दे सकता है, जिसकी उन्हें ज़रूरत है। यह एक नेचुरल और ईको-फ्रेंडली तरीका है अपने पौधों की केयर करने का। तो चलिए आज इस लेख में आपको बता रहे हैं कि आप एलोवेरा जेल को नेचुरल प्लांट फर्टिलाइजर की तरह किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं-
आप एलोवेरा और पानी की मदद से फर्टिलाइजर बनाकर तैयार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: एलोवेरा के पौधे में दोबारा जान फूंकने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स
एलोवेरा के पत्ते और केले के छिलके की मदद से भी फर्टिलाइजर बनाया जा सकता है। इसे बनाना बेहद ही आसान है और यह पौधों के लिए बेहद फायदेमंद है।
एलोवेरा और कॉफी ग्राउंड्स मिलकर एक बेहतरीन फर्टिलाइजर की तरह काम करते हैं। कॉफी ग्राउंड्स नाइट्रोजन जोड़ते हैं और मिट्टी की संरचना में सुधार करते हैं, जबकि एलोवेरा पौधों को पोषण देता है।
इसे भी पढ़ें: एलोवेरा के पौधे के लिए घर पर ऐसे बनाएं 5 तरह की खाद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।