herzindagi
it is easy to update my resume

नई नौकरी चाहिए तो इस तरह अपडेट करें रिज्यूमे

नौकरी के लिए अप्लाई करने का पहला स्टेप रिज्यूमे भेजना होता है। ऐसे में आपको हमेशा रिज्यूमे को अपडेट करते रहना चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2023-10-17, 14:47 IST

अगर आप भी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो अब हम आपको बताएंगे कि कैसे आपको एक अच्छी नौकरी मिल सकती है। नौकरी के लिए अब आपको भटकने की जरूरत नहीं है आप चाहें तो ऑनलाइन सही तरीके से रिज्यूमे को भेज कर भी नौकरी पा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रिज्यूमे को अपडेट करने का तरीका बताने वाले हैं।

अचीवमेंट जरूर लिखें

कई लोग अपने रेज्यूमे में केवल अपनी बारे में लिखते हैं या फिर अपने काम के बारे में लिखते हैं। इसके अलावा आपको अचीवमेंट के बारे में भी लिखना काफ़ी ज़्यादा जरूरी है। ऐसे में जो व्यक्ति आपका रेज्यूमे पढ़ रहा होगा वह आपके रिज्यूमे से इंप्रेस हो सकता है। इससे आपको नौकरी जल्दी मिल सकती हैं।

रिज्यूमे में क्या लिखना जरूरी है

Create Your Resume Online

रिज्यूमे को बनाते समय ध्यान रखें कि आप अपने काम के बारे में सभी चीज़ों को अच्छे से लिखे। चीज़ों को ज़्यादा उलझाना नहीं चाहिए जिससे की पढ़ने वालों को समझ में ना आए की आपने क्या लिखा है। रिज़्यूमे बिलकुल टू द पॉइंट होना चाहिए। ताकि आपके रिज्यूमे पढ़ने के बाद वो व्यक्ति आपको तुरंत नौकरी के लिए कॉल कर दें।

इसे भी पढ़ें: नई नौकरी ज्वॉइन करने से पहले HR से जरूर पूछें ये सवाल

किन चीज़ों को लिखना जरूरी होता है

आपने किस कंपनी में कितने समय तक काम किया है इन बातों को अपने रेज्यूमे में जरूर लिखें। ऐसे में रिज्यूमे पढ़ने वाले व्यक्ति आपके बारे में सब कुछ तुरंत जाना जाएगा। रिज़्यूमे को समय समय पर अपडेट करते रहना चाहिए। आप अपने नए-नए कामों को उसमें एड जरूर करें। (इन टिप्स से मिलेगी अच्छी नौकरी)

इसे भी पढ़ें: बिना एक्सपीरियंस के भी इन टिप्स की मदद से पा सकते हैं नौकरी

फ़ोटो जरूर लगाएं

अगर आप किसी ग्लैमरस फील्ड में नौकरी पाने की तलाश में हैं तो आपको अपने पोर्टफोलियो के लिए रिज्यूमे में फ़ोटो जरूर लगाना चाहिए। हालांकि अगर आप कॉर्पोरेट वर्ल्ड में नौकरी की तलाश में हैं तो फोटो लगाना जरूरी नहीं है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

 

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।