herzindagi
How do I stop repeating past mistakes

पास्ट रिलेशनशिप में की गई इन गलतियों को भूलकर भी न दोहराएं

पास्ट रिलेशनशिप में की गई कुछ गलतियों को दोबारा दोहराने से आपके रिश्ते में आ सकती हैं कड़वाहट।   
Editorial
Updated:- 2024-08-08, 15:40 IST

रिलेशनशिप का टूटना किसी के लिए भी दर्दनाक साबित हो सकता है। कई बार ऐसा होता है कि हम एक ही गलतियों को बार-बार दोहराते रहते हैं जिसके कारण हमारा रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलता। ऐसे में पास्ट रिलेशनशिप में की गई कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। 

कम्युनिकेशन की कमी

कई बार हम अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने रिश्ते में यह गलती कर रही हैं तो आपको अपनी इस गलती को सुधार लेना चाहिए। कम्युनिकेशन के कमी के कारण कई बार रिश्ते में मनमुटाव आ जाते हैं। ऐसे में पास्ट रिलेशनशिप में भी अगर आपने यह गलती की है तो आपको यह गलती दोबारा नहीं दोहराना चाहिए। 

स्पेस न देना

how to stop repeating past relationship mistakes

अगर आप अपने पार्टनर को स्पेस में नहीं देते हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। रिश्ते में दोनों व्यक्तियों को अपने- अपने लिए समय जरूर निकालना चाहिए। अगर आप अपने पार्टनर को स्पेस देंगे तो आपके पार्टनर को अच्छा लगने वाला है। 

पुराने रिश्ते की तुलना

आपने पास्ट में अपने पुराने पार्टनर के साथ क्या किया है इसके बारे में आपको अपने अभी के पार्टनर के साथ डिस्कस नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके रिश्ते में मनमुटाव आ सकता है। तुलना करने से नए रिश्ते में दिक्कत आती है। 

इसे भी पढ़ें : रिलेशनशिप में ब्रेकअप से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

पार्टनर को बदलने की कोशिश

किसी को भी बदलने की कोशिश करना गलत है। हर व्यक्ति एक जैसा नहीं होता है। सब की पर्सनालिटी अलग होती है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर से इस तरीके की डिमांड नहीं करनी चाहिए। इससे आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। 

इसे भी पढ़ें : Relationship Tips: क्या आप भी फॉलो करते हैं रिलेशनशिप में 777 रूल? जानिए क्या होता है इसका मतलब

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - freepik 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।