herzindagi
Money Plant At Home

मनी प्लांट के पत्ते हो रहे हैं खराब तो डालें ये 3 चीजें

हम सभी अपने घर में मनी प्लांट रखते हैं। ऐसे में आपके घर के मनी प्लांट खराब हो रहे हैं तो आप उसमें कुछ खास चीजें डाल सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-08-08, 14:35 IST

मनी प्लांट हम सभी अपने घर में रखते हैं। ऐसे में अगर आपके मनी प्लांट के पत्ते खराब हो रहे हैं या पीले पड़ रहे हैं, तो यह आपको अपने मनी प्लांट में कुछ खास चीजें डालना चाहिए। मनी प्लांट को स्वस्थ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए आप कुछ आसान तरीके को फॉलो कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किन 3 चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

नीम का तेल

नीम का तेल आपके खराब हो रहे मनी प्लांट को फिर से ठीक कर सकता है। गर आपके मनी प्लांट के पत्तों पर कीड़े या फफूंद लग गए हैं, तो नीम का तेल आपको अपने मनी प्लांट के पौधे पर डाल देना चाहिए। इससे आपका मनी प्लांट खराब नहीं होगा। ध्यान रखें कि इसे आपको जड़ो के पास डालना है ताकि इसका तुरंत असर हो सके और आपके पौधे ठीक हो जाएं। 

अंडे का छिलका

what is the significance of worshipping money plant

अंडे का छिलका भी आपको खराब हो रहे मनी प्लांट को ठीक कर सकता है। अंडे के छिलके में कैल्शियम होता है जो पौधों के विकास के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। अंडे के छिलके को मनी प्लांट के गमले में डालने से यह धीरे-धीरे मिट्टी में मिलकर पौधे को पोषण देता है।

इसे भी पढ़ें : बरसात के दौरान मनी प्लांट के पौधे में करें ये काम, हरे-भरे रहेंगे पत्ते

केले के छिलके

केले के छिलके की मदद से भी आप चाहे तो अपने मनी प्लांट को फिर से हरा- भरा कर सकते है। केले के छिलके में पोटेशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते है। ऐसे में केले के छिलके को पौधों में डालना ना भूलें। 

इसे भी पढ़ें : क्या मनी प्लांट की भी होती है पूजा? जानें इसके फायदे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - freepik 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।