Reuse Ideas: दिवाली के दिए को फेंके नहीं ऐसे करें इस्तेमाल

दिवाली में जले दीयों को फेंकने की जगह आप चाहे तो उसका सही इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 

 

easy ways to reuse used diyas

मिट्टी के दीयों का हम सभी दिवाली के दिन काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। वहीं दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद इन दियो का कोई काम नहीं होता है। ऐसे में कई लोग इन दीयों को फेंक देते हैं। अगर आप चाहे तो दीयों की मदद से काफी कुछ चीजें बना सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप पुराने पड़े दिए की मदद से सजावट का सामान बना सकती हैं।

दिवाली के दीयों का क्या करें? (Old Diya Reuse)

आप दिवाली के बचे हुए दीप की मदद से अपने कमरे के लिए एक छोटा स्टैंड बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आपको एक साथ 4 से 5 दीप लेनी हैं और उसे अच्छे से चिपका देना है। अब आप इसे अपने कमरे के टेबल पर रख सकती हैं। कुछ भी छोटा सामान जैसे की क्लिप हो या फिर सेफ्टी पीन हो इन चीजों को आप चाहे तो इस छोटे से स्टैंड में रख सकती हैं।

दीयों को करें रियूज (How To Reuse Old Diyas)

Old Diya Reuse

अगर आप चाहे तो इन दीयों को दोबारा रियूज भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की भी जरूरत नहीं है। आपको अपनी पसंद का कलर खरीदना है औप दीयों को कलर कर देना है। ऐसे में आपके दीए फिर से नए हो जाएंगे और आप चाहे तो इसे अपने कमरे में भी रख सकती हैं। इतना ही नहीं, बाद में आप इसका इस्तेमाल पूजा करने के लिए भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंःपुरानी-फटी बेडशीट को फेंके नहीं, ऐसे करें इस्तेमाल

दीयों से सजाएं घर (Diya Decoration Ideas)

अगर आपको क्रिएटिविटी करना पसंद है तो आपको पुराने दीयों को स्टोन की मदद से सजाना चाहिए। पहले आप इन दीयों को अच्छे से कलर करें। जब यह दीए अच्छे से सूख जाएं तो आप इन दीयों पर या तो कलर की ही मदद से डिजाइन कर दें। इसके अलावा आप चाहे तो स्टोन की मदद से आप इन दीयों को सजा सकती हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। अब आप इन दीयों को अपने घर के डाइनिंग टेबल पर रख सकता है।आप चाहे तो इन दीयों को अपने लिविंग रूम में भी रख सकती है।(जानें रियूज करने के टिप्स)

इसे भी पढ़ेंःक्या आपको पता हैं दूध का खाली पैकेट भी किया जा सकता है फिर से यूज, जानें कैसे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik, Twitter, Instamart

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP