अक्सर घरों में कपड़ों के खाली डिब्बों से लेकर जूते के डिब्बे और ऑनलाइन शॉपिंग में मिलने वाले डिब्बे भरे रहते हैं। लोग इन डिब्बों को यूज करने की बजाय फेंक देते हैं। उन्हें लगता है कि यह घर में जगह ले रहे हैं। लेकिन ये डिब्बे आपके बहुत काम आ सकते हैं।
इसलिए आपको इन्हें फेंकना नहीं चाहिए। देखा जाए, तो आज के समय में लोगों के घर में ऑनलाइन शॉपिंग के डिब्बे ज्यादा पड़े होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप इन्हें कैसे यूज कर सकते हैं।
बच्चों के लिए आएंगे काम
कपड़ों के साथ मिलने वाला डिब्बा काफी मजबूत होता है। लेकिन काफी समय तक यूज करने की वजह से यह पुराना हो जाता है और लोग इसे फेंक देते हैं। लेकिन आप इन्हें फेंकने की बजाय बच्चों का खिलौना बना सकते हैं।
क्योंकि ये गत्ते काफी मजबूत होते है, इसलिए आप इन्हें गोल आकार दे सकते हैं, त्रिभुज बना सकते हैं। आप इन्हें इन्हें छोटा-छोटा गोल आकार में काट लें।
इसके बाद आपको इसे अलग अलग रंग के पेपर लेना है, और इसे भी गोल आकार में काटकर चिपका देना है। इसका प्रयोग आप बच्चों को रंग पहचानने के लिए कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Reuse Paint Container: पेंट के छोटे खाली डिब्बों को फेंके नहीं, ऐसे करें फिर से इस्तेमाल
घर को सजाने में ऐसे आएंगे काम
आप इन गत्तों की मदद से फ्रेम भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले डिब्बों को अपनी फोटो के साइज के हिसाब से काट लेना है। अगर फोटो छोटी है, तो आप इसे भी छोटे चौकोर शेप ही काटें।
फ्रेम का बेस मोटा करने के लिए आप एक तरह के आकार के कई सारे चौकोर शेप काट लें। इसके बाद सभी को एक साथ चिपका दें। अब आपका फ्रेम का बेस तैयार है। (दूध का खाली पैकेट है बड़े काम की चीज)
फ्रेम में ऊपर की तरफ एक छोटा होल कर दें और इसमें तार लपेट दें। आप इसमें रस्सी भी लगा सकती हैं। अब आप फोटो को इसपर चिपका दें और और फ्रेम को विजीबल प्लास्टिक से लपेट दें।
इसे भी पढ़ें-Reuse Tips: खराब हो गए प्लास्टिक के गमलों को फेंके नहीं , ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल
सामान रखने के लिए ऐसे करें प्रयोग
इसका प्रयोग आप बच्चों के खिलौने रखने के लिए, मेकअप का सामान रखने के लिए और वेस्ट चीजें रखने के लिए कर सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि बच्चे घर में खिलौने फैला देते हैं। आप इन खिलौनों को पॉलिथीन में डालकर रख देती है, लेकिन ये अच्छा नहीं लगता है।
इसलिए आप इन डिब्बों को सजा कर खिलौने रखने के लिए बना सकती हैं। इसके लिए आप रंग-बिरंगे पेपर का और कपड़ों में लगने वाले लैस का प्रयोग कर सकती है। इस तरह खिलौनों का डिब्बा काफी सुंदर लगता है।
इसी तरह आप मेकअप और वेस्ट चीजें रखने के लिए भी डिब्बा सजा सकती हैं। साथ ही, घर में छोटी चीजें, जैसे टेप, बटन, कैंची जैसी कई चीजें होती हैं, जिसे आप इधर उधर रख कर भूल जाते हैं, इसलिए आप इन चीजों को इसमें रख सकती हैं।
छोटे ऑनलाइन मिलने वाले डिब्बों का प्रयोग आप चूड़ियां रखने के लिए कर सकते है(टूटे हुए कप को ऐसे करें रियूज)
किचन में करेगा इस तरह से मदद
आप इन डिब्बों का प्रयोग किचन में मसाले रखने के लिए भी कर सकते हैं। छोटे-छोटे मसाले के डिब्बे किचन में ऐसे फैले रहते हैं। इसलिए आप इन्हें इन डिब्बों में एक साथ रख सकती हैं। ऐसा करने से किचन में जगह ज्यादा रहेगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, INSTA
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों