बेकार हुए म्यूजिक स्पीकर की मदद से बनाएं सिटिंग टेबल

म्यूजिक सुनने के लिए स्पीकर का उपयोग करते हैं ताकि गाने को हाई वॉल्यूम में सुन सके। लेकिन कई बार इलेक्ट्रिक फॉल्ट होने पर ये खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप इसे फेंकने के बजाय रीयूज कर सकती हैं।

 
reuse kaise karein

घर में इस्तेमाल होने वाले अधिकतर सामान के बेकार हो जाने पर उठाकर कूड़े में फेंक देते हैं। लेकिन अगर इनका सही उपयोग किया जाए तो इसे हम दोबारा से प्रयोग में ला सकते हैं। जी हां आप बेकार सामान को रिक्रिएट कर यूजफुल आइटम बना सकती हैं। वैसे तो भारतीय हाउसवाइफ पुरानी प्लास्टिक की बोतल का यूज मसाला रखने से लेकर पेड़ लगाने के लिए करती हैं। इसके अलावा भी हमारे घर कई ऐसे आइटम्स जैसे कोर्ड बोर्ड, टूटी कुर्सी, म्यूजिक स्पीकर, वॉशिंग मशीन, फ्रिज इत्यादि जिनको हम अक्सर बेच देते हैं। अगर आप भी इन सामानों को वेस्ट समझ कर फेंक देती हैं तो चलिए जानते हैं इसका यूज कैसे कर सकते हैं।

इस तरीके से करें वेस्ट चीजों का रीयूज

music speaker se bench kaise banaye

अगर आप खराब हुए स्पीकर को समझकर कचरे के ढेर में फेंक देती हैं तो आपको बता दें कि आप इसकी मदद से बैठने का बेंच बना सकती हैं। इसके लिए आपको केवल स्पीकर को साफ करके उसमें लगी चुभने वाली चीजों को हटाना है। चलिए जानते हैं बनाने का तरीका।

बेकार पड़े स्पीकर से बनाएं सिटिंग टेबल

बेंच बनाने के लिए सबसे पहले म्यूजिक स्पीकर को साफ कर लें। अब उस पर मौजूद नुकीली चीजों को अच्छे से दबाएं या निकाल दें। इसके बाद पेंट की मदद से कलर करें। ऐसा करने से स्पीकर पर जंग नहीं लगेगा। अब इसके ऊपरी हिस्से पर गत्ता लगाकर उसे चिपकाएं। अब पूरे हिस्से को कलर फुल कपड़े की मदद से कवर कर दें। इस तरह से आप इसे दोबारा से उपयोग कर पाएंगे।

बनाएं फ्लावर प्लांटर

how to make flower planter

स्पीकर की मदद से आप उसमें पौधे भी लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले स्पीकर में मौजूद तार और साउंड माइक को निकाल दें। अब इसे वाटर प्रूफ पेंट की मदद से कलर करें। पुताई करने के बाद आप उसमें मिट्टी भरकर हल्के फूल के पौधे लगा सकती हैं।

खराब फ्रिज से बनाएं स्टोरेज बॉक्स

अक्सर लोग इलेक्ट्रिक आइटम के खराब होने पर उसे बेच देते है। लेकिन आपको बता दें कि आप थोड़ा सा दिमाग लगाकर उसे सुंदर और यूजफुल बना सकती हैं। अगर आपके घर में पुरानी फ्रिज पड़ी है और आप उसे हटाने का प्लान कर रहीं है तो आप उसे अच्छे से साफ करके कपड़े और किताब रखने के लिए ऑर्गेनाइजर बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- कबाड़ समझकर फेंकने से पहले जरूर जान लें घर में पड़ी बेकार चीजों का रीयूज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करेंImage Credit- Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP