Plastic Box Lid Reuse Ideas: हम सभी के घरों की किचन में स्टील से लेकर प्लास्टिक के डिब्बों का तो यूज होता ही होगा। इसके अलावा आजकल बाहर से ऑनलाइन खाना मंगवाने पर भी प्लास्टिक के डिब्बे आते हैं। जिनको यूज करने के बाद या किसी का ढक्कन ढीला हो जाने पर हम उसे फेंक देते हैं। ताकि घर में कूड़ा इकठ्ठा न होने पाए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये प्लास्टिक के ढक्कन आपके बेहद काम आ सकते हैं। आप इनका रियूज करके घर में सजावट का सामान बनाने के साथ कई तरह की रोजाना काम में आने वाली चीजे बना सकती हैं।
यदि आप भी डब्बे के ढक्कनों को फेंक देती थीं। तो आज के बाद इनको फेंकने की बजाय इकठ्ठा करना शुरू कर दें। आज हम इस आर्टिकल में आपको प्लास्टिक के डिब्बों की बेकार लिड से तरह-तरह के घर में इस्तेमाल होने वाली चीजों को बनाने का आइडिया देने जा रहे हैं। जिनको देखकर आप तो चौंक ही जाएंगी। साथ ही जो भी इनको देखेगा आपकी एक बार तारीफ जरूर करेगा। आइए जान लेते हैं प्लास्टिक के ढक्कनों से क्या क्या बनाया जा सकता है।
आप प्लास्टिक के इन ढक्कनों की मदद से अपने इयररिंग रखने का स्टैंड से लेकर शानदार सा फोटो फ्रेम भी तैयार कर सकती हैं। इन्हें देखकर कोई भी पहचान नहीं पायेगा और ये देखने में काफी अट्रैक्टिव भी लगेंगी।
ये भी पढ़ें : बोतल के ढक्कन को फेंकने की ना करें भूल, ऐसे करें इस्तेमाल
घर के बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली साबुनदानी को भी आप इन ढक्कनों से बना सकती हैं। ये दिखने में काफी यूनिक लगेंगी।
आप किसी सर्कल शेप वाले प्लास्टिक के ढक्कन से बढ़िया सा इयररिंग्स स्टेंड भी आसानी से बना सकती हैं। इससे आपके छोटे-छोटे इयररिंग्स इधर-उधर बिखरेंगे नहीं।
ये भी पढ़ें : प्लास्टिक के गिलास को फेंके नहीं, जानें कैसे कर सकते हैं दोबारा इस्तेमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: Freepik/Meta AI
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।