herzindagi
tips to reuse broken glass piece

टूटे हुए कांच के टुकड़ों का कुछ इस तरह से करें रियूज

आज हम आपको टूटे हुए कांच के टुकड़ों को रियूज करने का तरीका बताएंगे। चलिए जानते हैं आप कांच के टुकड़ों से क्या-क्या चीजें बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-01-12, 17:53 IST

अक्सर हम सभी टूटे हुए कांच के टुकड़ों को फेंक देते हैं। लेकिन अब जब भी आपको टूटे हुआ कांच मिले तो उसे फेंकने की बजाय उसका नए तरीके से इस्तेमाल करें। आप कांच के टुकड़ों से कई चीजें बना सकती हैं और पुरानी चीजों को नया लुक भी दे सकती हैं। जी हां, यह एक दम सच है। आज हम आपको बताएंगे कि आप टूटे हुए कांच के टुकड़ों से आप क्या-क्या बना सकती हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

फ्रेम बनाएं

frame

अगर आप टूटे कांच को फेंक देती हैं तो अगली बार ऐसा न करें क्योंकि आप टूटे हुए कांच से घर की दीवारों को सजा सकती हैं। जी हां, आप कांच के टूटे हुए टुकड़ों से एक बेहद ही सुंदर फ्रेम बना सकती हैं। यह फ्रेम आपके घर की दीवारों की खूबसूरती बढ़ाएगा। साथ ही कुछ सावधानियां बरतते हुए आप आसानी से कांच से फ्रेम बना सकती हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

आवश्यक सामान

  • कैनवास
  • कांच के टूटे हुए टुकड़ें
  • फैब्रिक पेंट
  • ग्लू

बनाने का तरीका

  • कांच के टूटे हुए टुकड़ों से फ्रेम बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कैनवास चाहिए होगा। आप कैनवास का साइज अपने घर की दीवार के हिसाब से चुन सकती हैं।
  • इसके बाद फ्रेम को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए आपको कांच के टुकड़ों को पेंट करना होगा।
  • कांच के टुकड़ों को अलग-अलग कलर्स से पेंट कर लें।
  • पेंट करने के बाद उन्हें सूखने के लिए कुछ देर हल्की धूप में रख दें।
  • जब कांच पर पेंट सूख जाएं इसके बाद व्हाइट कैनवास पर इन्हें ग्लू की मदद से चिपका लें।
  • आप चाहें तो कांच के टुकड़ों को किसी पैटर्न में भी चिपका सकती हैं। इससे आपका फ्रेम मीनिंगफुल लगेगा
  • लीजिए तैयार है आपका कांच के टुकड़ों से बना फ्रेम।

गमला सजाएं

pot

अब आपको बाजार से मंहगे और सजावटी गमले खरीदने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि अब आप बेहद ही कम पैसे खर्च करके आसानी से घर पर गमले को सजा सकती हैं। आप कांच के टुकड़ों से गमला भी सजा सकती हैं। इसके लिए बस आपको कोई पुराना गमला चाहिए होगा। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।

आवश्यक सामान

  • गमला
  • कांच के टुकड़े
  • फ्रैबिक कलर्स
  • ग्लू

बनाने का तरीका

  • गमले को नया लुक देने के लिए सबसे पहले उसे अच्छे से साफ कर लें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि गमले के बाहरी हिस्से पर किसी भी प्रकार की गंदगी जमी नहीं होनी चाहिए।
  • इसके बाद कांच के टुकड़ों को एक ही कलर से पेंट कर लें।
  • एक ही रंग आपके गमले को और भी सुंदर बनाएंगे।
  • पेंट करने और सूखने के बाद ग्लू की मदद से एक-एक करके कांच के टुकड़ों को गमले पर चिपका लें।
  • इस प्रकिया को तब तक दोहराएं जब कि आप पूरे गमले पर कांच के टुकड़े नहीं चिपका लेती हैं।
  • लीजिए तैयार है आपका खूबसूरत गमला।

इसे भी पढ़ें:बाजार से खरीदने के बजाय अब घर पर बनाएं फ्लावर ज्वेलरी, जानें तरीका

टेबल टॉप सजाएं

table top

अगर आप फर्नीचर पुराना हो गया है तो आप अपने टेबल की टॉप को कांच के टुकड़ों से सजा सकती हैं। इससे आपके टेबल टॉप को नया लुक मिल जाएगा और अब आप दोबारा इसका इस्तेमाल कर पाएंगी। चलिए जानते हैं कैसे सजाएं कांच के टुकड़ों से टेबल टॉप को।

आवश्यक सामान

  • कांच के टुकड़े
  • ग्लू
  • टेबल

बनाने का तरीका

  • अगर आपका टेबल पुराना हो गया है तो उसे नया लुक देने के लिए आप कांच के टुकड़ों से टेबल के टॉप को सजा सकती हैं।
  • इससे आपके टेबल को एक नया लुक मिलेगा।
  • टेबल टॉप को सजाने के लिए सबसे पहले लकड़ी के टेबल पर ग्लू की मदद से कांच के टुकड़ों को चिपका लें।
  • आप कांच के टुकड़ों को किसी भी तरीके से चिपका सकती हैं।
  • लीजिए तैयार है आपका नया टेबल टॉप।

इसे भी पढ़ें:अपनी टेबल को दें एक नया लुक, बनाएं मोज़ेक टेबल टॉप

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • आपको कांच के टुकड़ों को पकड़ने के लिए गलव्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इन कांच से बनी चीजों को अपने बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि जब आप कांच के टुकड़ों से चीजें बना रही हों तो आपके आस- पास लोग न हों।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik.com,thenewlywedpilgrimage.com, diyncrafts.com & i.pinimg.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।