herzindagi
repot plants without killing

Plants Care: पौधों का गमला बदलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं मरेगा पौधा

How to Take Care Plants: पौधों को उगाना आसान नहीं है। आपके पौधे हरे-भरे रहे इसके लिए जरूरी है कि आपल कुछ बातों का ख्याल रखें। आइए जानते हैं पौधों का गमला बदलते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-09-23, 03:00 IST

How to Take Care Plants:  आजकल लोग घर पर पौधा लगाना बहुत पसंद करते हैं। मगर लाख कोशिशों के बाद भी पौधे बार-बार मुरझा जाते हैं। बता दें कि मात्र पानी दे देने से पौधों की ग्रोथ अच्छे से नहीं होती है। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे पौधों का गमला बदल सकते हैं और इसका लाभ। 

किसी पौधे का गमला क्यों बदलना चाहिए? 

पौधों को 6 महीने में कम से कम एक बार दोबारा से उगाएं। ऐसा करने से पौधों को लाभ पहुंचता है और ग्रोथ अच्छे से होती है। पौधों को दोबारा उगाते वक्त आपको हर उस स्टेप को फॉलो करना है, जो आपने पौधे लगाते वक्त किया था। 

इसे भी पढ़ेः Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे

पौधों बदलते वक्त इस बात का रखें ध्यान 

plants care hacks

पौधों को बदलते वक्त सही गमले का चुनाव करना बहुत जरूरी है। आपके पौधे का आकार जितना बड़ा है, उसी हिसाब से गमले को चुने। ज्यादा बड़ा या छोटा गमला चुनना ठीक नहीं है। इसके साथ-साथ यह भी कोशिश करें कि आप मिट्टी का गमला खरीदें। 

पौधे के लिए करें सही मिट्टी का चुनाव 

पौधों को दोबारा उगाने का एक बिंदु यह भी है कि पौधे की सारी मिट्टी बदल जाए। पुरानी मिट्टी में एक समय के बाद सारे तत्व खत्म हो जाते हैं और वो खराब हो जाती है। सही रहेगा कि गमला बदलने से पहले ही पौधे की मिट्टी में खाद मिलाकर तैयार कर लें। 

पौधों की जड़ों का रखें ख्याल 

पौधों को बदलते वक्त आपको जड़ों का भी ख्याल रखना है। जड़ों को हल्के हाथ से छुएं क्योंकि अगर इस दौरान जड़े टूट गई तो आपका पौधा मर सकता है। साथ ही जड़ों को ज्यादा देर के लिए गमले से बाहर भी ना रखें। इस स्टेप को करते वक्त सावधानी ना बरतने पर आपको पौधा मर सकता है। 

पौधों की धूप और पानी का रखें ध्यान 

इसके बाद आपको पौधों को धूप में रखना है और पानी भी अच्छे से देना है। यह स्टेप बहुत जरूरी है। इससे पौधा अच्छे से बढ़ता है और हरा भरा रहता है। आप पौधों को लगातार नेचुरल खाद भी दें। इससे पौधों ंकी ग्रोथ बेहतर होती है। 

इसे भी पढ़ेः पौधों को नई जिंदगी देंगे पानी डालने से जुड़े ये हैक्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।