घर की बहुत सारी समस्याओं में से एक ये है कि घर की टाइल्स में से कहीं कोई एक अलग तरह से चिटक जाता है। ये ना तो दिखने में अच्छा लगता है और ना ही आपके घर के वास्तु के हिसाब से ठीक होता है। पर अगर घर में लगी टाइल्स में से एक भी खराब हो जाए या फिर चिटक जाए तो उसे दोबारा निकलवा कर फिर लगवाने में बहुत मेहनत लगती है। इसका खर्च भी बहुत ज्यादा होता है और ऐसे में ये जरूरी है कि आप कोई ना कोई छोटा-मोटा हैक आजमा लें।
अगर आपके घर में भी ऐसे टाइल्स टूट गए हैं या फिर उनमें क्रैक पड़ गया है तो उसके लिए हम आपको तीन ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे ये आसानी से ठीक हो सकती हैं।
ये चिटकी हुई टाइल्स को ठीक करने का सबसे आसान तरीका है और इससे कुछ ही मिनटों में आपका काम हो जाता है। हां, एक बार आपने टाइल्स के क्रैक को भर दिया तो उसे सूखने का समय जरूर दें।
सामग्री-
यहां करना कुछ नहीं है बस आपको सबसे पहले रबिंग अल्कोहल की मदद से टाइल्स को साफ करना है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो होगा ये कि आपके टाइल्स में जमा धूल से एपॉक्सी लिक्विड चिपकेगा नहीं। आप इसे पहले पानी से और फिर रबिंग अल्कोहल से साफ करें ऐसा भी हो सकता है। ऐसा करने के बाद एक डिस्पोजेबल बर्तन में एपॉक्सी लिक्विड, व्हाइट सीमेंट और 1-2 चम्मच पानी मिलाएं। इस पेस्ट को गाढ़ा बनाएं ज्यादा पानी मिलाने से ये खराब हो जाएगा। इसके बाद इसे क्रैक पर लगाएं और फिर इसे अच्छे से फैला लें। इसके सूखने पर एक्स्ट्रा पेस्ट चाकू की मदद से छुड़ा लें।
इसे जरूर पढ़ें- गंदे से गंदे टाइल्स मिनटों में हो जाएंगे साफ, जानें एक आसान लेकिन असरदार हैक
जिस तरह से एपॉक्सी लिक्विड मार्केट से खरीदा जा सकता है उसी तरह से आप एपॉक्सी पेस्ट भी खरीद सकते हैं जो क्रैक्ड टाइल्स को अपने आप ही रिपेयर कर देगा।
सामग्री-
2 पार्ट एपॉक्सी किट
आपको करना कुछ नहीं है बस इसका पेस्ट लेकर आपको साफ की हुई टाइल पर लगाना है और सूखने का इंतज़ार करना है। ये सिर्फ हेयरलाइन क्रैक के लिए ठीक है, लेकिन अगर टाइल्स में ज्यादा क्रैक है तो ये तरकीब काम नहीं करेगी। एपॉक्सी एक केमिकल सील की तरह काम करता है जिससे क्रैक भर जाएगा। इसके बाद आप इसे टाइल्स के रंग में पेंट भी कर सकते हैं जिससे क्रैक बिल्कुल ना दिखे।
ये दो पार्ट एपॉक्सी किट आपको हार्डवेयर स्टोर में मिल जाएगा और आप इसे ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। इसके बाद भी आपको चाकू से एक्स्ट्रा पेस्ट हटाने की जरूरत होगी।
इसे जरूर पढ़ें- बाथरूम में पॉट और टाइल्स के पीले दाग निकालने का आसान तरीका
ये तरकीब भी सिर्फ छोटे-मोटे क्रैक के ऊपर काम करेगी। इसके लिए आपको वुड ग्लू जैसी चीज़ भी इस्तेमाल करनी होगी।
सामग्री-
सबसे पहले आप वुड ग्लू को क्रैक में लगाएं ताकी ये क्रैक के अंदर तक ये ग्लू जा सके। हेयरलाइन क्रैक से थोड़ा ज्यादा बड़ा क्रैक हो तो भी चलेगा, लेकिन ये बहुत बड़ा नहीं होना चाहिए।
आप एक्स्ट्रा ग्लू हटा सकते हैं और इसके सूखने के बाद नेल पॉलिश की एक पतली लेयर लगा सकते हैं।
इसे क्रैक में पूरी तरह से फैलाएं जिससे ये सील हो जाए। इसके सूखने तक आपको इंतज़ार करना होगा।
इन तीनों तरीकों में से सबसे बड़े क्रैक को भरने के लिए आप सबसे ऊपर वाला तरीका आजमाएं। इसके अलावा अगर आपको किसी और समस्या के बारे में जानने के लिए कुछ हैक्स चाहिए तो वो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, हम जल्दी से जल्दी उसके बारे में स्टोरी करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Home decor bliss/ Shutterstock/ Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।