Ghabrahat Aur Akelepan Ke Liye Jyotish Upay: मन में घबराहट होना, अकेलापन महसूस होना, तनाव होना आदि ये सभी बहुत ही आम भावनाएं हैं जो व्यक्ति को घातक रूप से आहत कर अंदर ही अंदर खोखला कर देती हैं। इस तरह की भावनाओं में व्यक्ति घुटता चला जाता है और अपनों के साथ-साथ खुद से भी कहीं दूर हो जाता है।
शास्त्रों में भी इस तरह ही भावनाओं का वर्णन मिलता है बस अंतर यह है कि इन भावनाओं का उल्लेख थोड़ा भिन्न रूप से किया गया है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें भगवद गीता के माध्यम से एक ऐसा उपाय बताया है जिसके माध्यम से आप इस तनाव, अकेलेपन आदि जैसी परिस्थितियों से खुद को बाहर ला सकते हैं।
भगवद्गीता में आज के समय की परेशानियों का हल मिलता है। ऐसा सिर्फ धार्मिक मान्यता नहीं कहती बल्कि वैज्ञानिकों ने भी भगवद्गीता का आधार और उसमें लिखा जीवन का सार स्वीकारा है।
वैज्ञानिकों ने भी माना है कि भगवद्गीता में लिखी बातें वाकई रिसर्च का बेहतरीन विषय हैं और जीवन की समस्याओं का निवारण भगवद्गीता (भगवद्गीता पाठ के लाभ) के माध्यम से किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:Shri Ram Brother In Law: जानें कौन थे श्री राम के जीजा जी
भगवद्गीता में लिखा है कि जब भी किसी व्यक्ति को मन में घबराहट, अकेलापन और तनाव महसूस होने लगे तो उस व्यक्ति को सबसे पहले किसी खुले स्थान पर जैसे कि घर की छत या गार्डन या पार्क आदि में सुबह के समय जाकर जोर-जोर से अपने मन में छिपी बातों के बारे में बोलना चाहिए।
इससे होगा यह कि मन की बात बाहर जाएगी और मन शांत होगा। मन शांत होते ही इस तरह की भावनाएं कम हो जाएंगी। रोजाना भगवद्गीता का पाठ करने और ध्यान लगाने से भी इस तरह की भावनाएं कम होने लगती हैं।
यह भी पढ़ें:Ravivar Ke Niyam: रविवार के दिन इन कामों को करने से पीछे पड़ सकते हैं अनेकों संकट
इसके साथ ही सबसे अच्छा उपाय तो यह है कि भगवान (भगवान को क्यों लगाया जाता है भोग) के सामने अपनी हर एक बात रखें, उन्हें माता पिता की तरह ही अपनी दिनचर्या बताएं, भगवान के साथ सब कुछ शेयर करें। इससे अगर आप किसी अन्य को अपनी बात नहीं बताना चाहते तो मात्र भगवान तक ही आपकी बात सीमित रह जाएगी और आपके मन की भावनाएं भी बाहर आ जाएंगी।
तो ये था वो काम जिसे रोजाना करने से आप मन में उठ रही घबराहट और अकेलेपन के अंधेरे से दूर रह सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों