herzindagi
how to remove period blood stain from bed

बेडशीट पर लगे पीरियड के दाग को बिना धोए भी कर सकती हैं रिमूव, जानें कैसे?

पीरियड के दौरान बेडशीट पर अगर दाग लग जाए तो आप क्या करती हैं? कहीं इसे छुड़ाने के लिए पूरी बेडशीट को ही तो नहीं धो देती हैं आप? अगर ऐसा है तो चलिए आज हम आपको बिना धोए दाग रिमूव करने की टिप्स बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-04-18, 15:24 IST

पीरियड के दौरान बेडशीट पर दाग लग जाना वैसे तो एक आम समस्या है। क्योंकि पैड की लीकेज के कारण अक्सर ये दाग बैठने या सोने वाली जगह पर लग ही जाते हैं। कई लोग दाग मिटाने के चक्कर में पूरी की पूरी बेडशीट को ही धो डालते हैं। हालांकि, आप इसे बिना धोए भी इन दागों को आसानी से हटा सकती हैं। तो चलिए पीरियड के दाग को बिना वॉश किए रिमूव करने के कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में जान लेते हैं। 

पीरियड ब्लड को हटाने के लिए टिश्यू पेपर है शानदार उपाय

ways to remove period blood stains from white clothes

अगर आपके बिस्तर पर पीरियड ब्लड का दाग लग गया है, तो आप इसे तुरंत साफ करने के लिए टिश्यू पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। आपको सबसे पहले दाग वाली जगह पर पानी की कुछ बूंदें डालना है। इसके बाद, एक टिश्यू पेपर लेकर उस पर थपथपाना है। ऐसा करने से सारे दाग निकल कर टिश्यू पेपर पर आ जाएंगे और आपके बेडशीट से दाग मिट जाएंगे।

नमक से कैसे हटाएं पीरियड के ब्लड के दाग?

नमक एक प्राकृतिक अवशोषक है, जो दाग-धब्बों को सोखने में मदद करता है। इसके लिए आपको दाग वाली जगह पर थोड़ा सा नमक छिड़क कर 15-20 मिनट के लिए छोड़ देना है। इसके बाद, इसे ब्रश से हल्का रब कर दें। फिर, साफ कपड़े को हल्का गिला करके उस जगह को पोंछ दें।

सिरका से कैसे करें बेडशीट की सफाई?

सफेद सिरका और पानी को एक बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण बना लें। इसके बाद, एक कपड़े को मिश्रण में भिगोकर दाग के पास हल्का थपथपाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर, एक साफ कपड़े को गिला करके इसे अच्छे से पोछ दें। अगर, ये दाग एक बार में न छूटे, तो इस प्रोसेस को आप 2 से 3 बार भी रिपीट कर सकती हैं। 

पीरियड के दाग को रिमूव कर सकता है बेकिंग सोडा

how to remove blood stains from sheets with baking soda

बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक क्लींजर है, जो दागों को हटाने में काफी असरदार उपाय होता है। इसके लिए आपको बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बना लेना है। दाग वाले जगह पर पेस्ट को लगाकर इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब, पेस्ट को सूखने दें। फिर साफ कपड़े को गिला करके यहां पर पोछे। इसके लिए आपको पूरी बेडशीट धोने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें- पैंट पर लग गया है पीरियड ब्लड का दाग, इस एक चीज से करें साफ

पीरियड ब्लड को साफ करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

how to clean bed sheet without washing machine

  • जितनी जल्दी हो सके दाग हटाने की कोशिश करें। क्योंकि, ज्यादा पुराना दाग होने से काफी जिद्दी हो जाते हैं, जिसे हटाना मुश्किल हो सकता है।
  • दाग वाले जगह को बहुत जोर-जोर से रगड़ें नहीं। इससे न केवल दाग के फैलने की संभावना बढ़ती है, बल्कि कपड़े को भी नुकसान पहुंचता है।
  • यदि पीरियड के दाग हटाने में कठिनाई हो रही है, तो आप कपड़े को ड्राई क्लीनर के पास ले जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- व्हाइट जीन्स पर लगे पीरियड के दाग को इस Cleaning Hack से करें रिमूव

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।