क्या आपके भी घर में जाला बना रही है मकड़ी तो इन हैक्स से पाएं छुटकारा

मकड़ी ने घर में बना दिया है जाला तो ना हो परेशान बस फॉलो करें कुछ मजेदार हैक्स, इसकी मदद से मकड़ी के जालों से मिलेगा मिनटों में छुटकारा।

 

easy ways to prevent spider webs at home

घर की सही तरीके से सफाई करने के बाद भी घर में मकड़ी और उनके जाले नजर आ ही जाते हैं। ऐसे में कई बार हमें खुद भी समझ नहीं आता है कि ऐसा क्या करें कि हमें आसानी से जालों से छुटकारा मिल जाएं। मकड़ी के जालों से छुटकारा पाने है तो आपको कुछ आसान हैक्स की मदद लेनी होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे मकड़ी और उनके जालों से छुटकारा हमेशा के लिए पा सकती हैं।

जब तब आपके घर में मकड़ी रहेगी तब तक वह जाले बनाएंगी। ऐसे में सबसे पहले आपको मकड़ी को भगाने का तरीका तलाशना होगा। मकड़ी नहीं होगी तो जाले की समस्या भी नहीं होगी।

पुदीने से भगाएं मकड़ी

मकड़ी को भगाने के लिए आपको पुदीने के पानी का इस्तेमाल करना है। पुदीने के पत्तों को पानी में पूरी रात भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद स्प्रे वाली बोतल में पुदीने का पानी डालकर इसे पूरे घर में स्प्रे करना है। ध्यान से जिन भी कोने में मकड़ी अपना जाला लगाती है आपको वहां इस स्प्रे को अच्छे से छिड़कना है। इसकी महक से मकड़ी भाग जाएगी।

विनेगर स्प्रे

vinegar spray

विनेगर आप सभी के कीचन में मौजूद होगा। इसकी मदद से भी आप चाहे तो मकड़ी से छुटकारा पा सकती हैं। जाल वाली जगह पर आपको विनेगर को स्प्रे करना होगा। मकड़ी को विनेगर की महक बिलकुल भी पसंद नहीं आती है। ऐसे में मकड़ी दोबारा आपको यहां नहीं मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:सफाई की ये बुरी आदतें अगर आपमें भी हैं तो तुरंत बदलें

दालचीनी आएगा काम

दालचीनी की गंध भी मकड़ी को नहीं आती है पसंद। ऐसे में अगर आपके घर में दालचीनी है तो इसे जाल वाले जगह पर छिड़क दें। ऐसे में मकड़ी इसकी गंध से भाग जाएगा। अगर आपके पास स्प्रे बोतल है तो आपको दालचीनी और पानी का घोल तैयार करना है और इसे स्पे बोतल में डालकर पूरे घर के कोने में छिड़क देना है। इन हैक्स की मदद से आप भी अपने घर में मौजूद मकड़ी से छुटकारा आसानी से पा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें:घर को साफ रखने के 10 आसान हैक्स, नहीं पड़ेगी बार-बार सफाई की जरूरत

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP