
स्पाइडर प्लांट आजकल घरों की सजावट का एक अहम हिस्सा बन चुका है, क्योंकि यह न सिर्फ देखने में खूबसूरत होता है, बल्कि इसकी देखभाल भी बहुत आसान होती है। खास बात यह है कि यह एक ऐसा इंडोर प्लांट है, जिसे आप बहुत कम मेहनत में तेजी से बढ़ा सकती हैं और इसके छोटे-छोटे रनर्स से कई नए पौधे भी तैयार कर सकती हैं। कई लोग इसे घर में लगाते तो हैं, लेकिन सही देखभाल की जानकारी न होने के कारण इसकी ग्रोथ धीमी रह जाती है या पत्तियां खराब होने लगती हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपका स्पाइडर प्लांट जल्दी बढ़े, हरा-भरा दिखे और उसमें खूब सारे नए पौधे निकलें, तो इसके लिए कुछ छोटे-छोटे बदलाव करना बेहद जरूरी है। आइए आपको बताते हैं माली के बताए कुछ आसान टिप्स के बारे में।

स्पाइडर प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए इसे घर में सही लोकेशन पर रखना बहुत जरूरी होता है। इसे हमेशा ऐसी जगह रखें जहां अच्छी नेचुरल लाइट आती हो, हल्की धूप भी इस पौधे के लिए ठीक होती है, लेकिन इसे तेज धूप से बचाना जरूरी होता है। ज्यादा धूप मिलने से इसकी पत्तियां जल सकती हैं और इसकी ग्रोथ रुक सकती है। हमेशा ध्यान रखें कि आप स्पाइडर प्लांट को सही जगह पर रखें और इसमें धूप ठीक प्रकार से लगनी जरूरी होती है।
स्पाइडर प्लांट को ज्यादा पानी देना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। गर्मियों में इसे 4 से 5 दिन में एक बार पानी की जरूरत होती है। इसमें ज्यादा पानी देने से इसकी पत्तियां खराब हो सकती हैं और जड़ें भी सूख सकती हैं, जिससे पूरा पौधा खराब हो सकता है। अगर पत्तियां किनारों से ब्राउन होने लगें, तो पानी देना कम कर दें। ओवरवॉटरिंग से पौधे की जड़ें खराब हो सकती हैं और पौधा कमजोर पड़ सकता है, जिससे इसकी ग्रोथ रुक सकती है।

स्पाइडर प्लांट की सबसे खास बात इसके रनर्स होते हैं, जिनसे नए पौधे आसानी से बन जाते हैं। इसके लिए आप एक छोटा गमला लें और इसे मिट्टी में थोड़ी रेत मिलाकर हल्की और ड्रेनेज वाला मिक्स तैयार करें। रनर को लगाकर रोज हल्का स्प्रे करें और 3 से 4 हफ्तों में जड़ें बननी शुरू हो जाएंगी। जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए, तब ही रेगुलर पानी देना शुरू करें।
स्पाइडर प्लांट की तेजी से ग्रोथ के लिए नमी बनाए रखना जरूरी है। रोज एक बार पानी का हल्का स्प्रे करें इससे पत्तियां फ्रेश और हेल्दी रहती हैं। मुख्य रूप से गर्मियों में यह बहुत जरूरी होता है। स्प्रे करने से पौधे के आस-पास ह्यूमिडिटी बनी रहती है, जिससे पौधे की ग्रोथ तेज होती है।
अच्छी ग्रोथ के लिए पौधे को समय-समय पर खाद देना जरूरी है। इसके लिए ठोस खाद जैसे वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद का इस्तेमाल करें और 2 से 3 महीने में यह खाद पौधे में डालें। वहीं आप लिक्विड फ़र्टिलाइज़र महीने में एक बार डालें। हमेशा हल्की सूखी मिट्टी में ही फर्टिलाइजर डालें और इसमें ज्यादा खाद डालने से भी बचें। खाद की ज्यादा मात्रा होने की वजह से पौधा खराब भी हो सकता है।
अगर आपके स्पाइडर प्लांट की पत्तियां किनारों से ब्राउन हो रही हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे ज्यादा पानी, ज्यादा फर्टिलाइजर और बहुत तेज धूप। इसके लिए पानी और खाद की मात्रा संतुलित रखें और पौधे को सही जगह पर रखें।
अगर आप ऊपर बताए गए छोटे-छोटे टिप्स फॉलो करते हैं, तो स्पाइडर प्लांट बहुत तेजी से बढ़ता है और इसमें लगातार नए रनर्स निकलते रहते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।