भीषण गर्मी के चलते आपके AC में भी हो सकता है ब्लास्ट, बचाव के लिए ऐसे अपनाएं ये तरीके

भीषण गर्मी के चलते देश के कई शहरों में AC ब्लास्ट की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं से जान-माल का नुकसान भी हुआ है। कई शहरों में तो 50 डिग्री से ज्यादा तापमान पार हो चुका है।

How can i prevent AC from catching fire

भीषण गर्मी बढ़ रही है और इसके साथ ही AC का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से इस्तेमाल किए गए AC में ब्लास्ट होने का खतरा भी बढ़ जाता है? हाल ही में, देश के कई शहरों में AC ब्लास्ट की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं से जान-माल का नुकसान भी हुआ है। कई शहरों में तो 50 डिग्री से ज्यादा तापमान पार हो चुका है। ऐसे में, यह जरूरी है कि हम AC का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतें।

असल में 30 मई को गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। सेक्टर-100 में स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में एक अपार्टमेंट में एयर कंडीशनर फटने से आग लग गई। इस घटना में आसपास के कई फ्लैट भी आग की चपेट में आ गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। खबरों के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

How to avoid AC blast, Why does AC get blast

इसके साथ-साथ इंदौर और कर्नाटक के अलावा कई शहरों में ऐसे हादसे हुए हैं। यह घटना गर्मियों के मौसम में AC के इस्तेमाल से जुड़ी लापरवाही और सुरक्षा खामियों को उजागर करती है। यह जरूरी है कि हम AC का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें और नियमित तौर पर उनकी सर्विसिंग करवाते रहें।

AC में कब हो सकता है ब्लास्ट

AC में ब्लास्ट होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे गैस का रिसाव। AC में गैस का रिसाव सबसे आम वजहों में से एक है। अगर गैस का रिसाव होता है और इसे ठीक नहीं किया जाता है, तो यह AC में ब्लास्ट का कारण बन सकता है। गैस का रिसाव AC से तेज गंध, कूलिंग कैपेसिटी में कमी और बर्फ जमा होने जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। अगर AC में ज्यादा गैस भर दी जाती है, तो यह ब्लास्ट का कारण बन सकता है। ज्यादा गैस से AC में दबाव बढ़ जाता है, जिसके कारण कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ता है और यह फट सकता है।

इसे भी पढ़ें: एसी की सर्विसिंग करवाने से पहले जरूर जानें ये 3 जरूरी बातें

AC का नियमित रखरखाव नहीं करवाना भी ब्लास्ट का कारण बन सकता है। अगर AC के फिल्टर गंदे हैं, तो यह हवा के प्रवाह को बाधित करता है और कंप्रेसर पर ज्यादा लोड डालता है। बिजली की अचानक कटौती या बिजली में उतार-चढ़ाव भी AC में ब्लास्ट का कारण बन सकता है। बिजली की समस्याएं AC के इलेक्ट्रॉनिक घटकों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिसके कारण ब्लास्ट हो सकता है। वहीं, अगर आपका AC बहुत पुराना है, तो यह ब्लास्ट का कारण बन सकता है। पुराने AC में खराबी होने की संभावना ज्यादा होती है, और इनमें सुरक्षा के फीचर भी कम होते हैं।

How  avoid AC blast, Why does AC get blast

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी चलाती हैं 24 घंटे AC तो बढ़ सकता है ब्लास्ट होने का खतरा, जरूर बरतें ये सावधानियां

AC में ब्लास्ट से बचाव के लिए जरूरी तरीके

AC की हर साल कम से कम एक बार सर्विसिंग करवाना जरूरी होता है। सर्विसिंग के दौरान, टेक्नीशियन AC के गैस प्रेशर, कूलिंग कॉइल, फैन जैसी चीजों का जांच करते हैं। साथ ही यह भी ध्यान दें कि सर्विसिंग करने वाला टेक्नीशियन ऑथराइज्ड कंपनी से हो। AC को सीधी धूप से दूर, हवादार जगह पर लगाएं। AC के चारों तरफ कम से कम 15 इंच का खाली स्थान होना चाहिए। AC का तापमान 24°C से 26°C के बीच रखें। AC को लगातार कई घंटों तक चलाने से बचें। जब आप कमरे में न हों, तो AC को बंद कर दें। AC के फिल्टर को हर 2-3 हफ्ते में साफ करना चाहिए।

गंदे फिल्टर से AC की कैपेसिटी कम हो जाती है और गैस प्रेशर भी बढ़ सकता है। AC में गैस भरवाते समय, टेक्नीशियन को कंपनी के दिशा निर्देशों के मुताबिक ही गैस भरने दें। ज़्यादा गैस भरने से AC में ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है। AC में कोई भी इलेक्ट्रिकल उपकरण न लगाएं। AC के आसपास ज्वलनशील पदार्थ न रखें। इन उपायों का पालन करके आप AC ब्लास्ट से बच सकते हैं और अपने घर और परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP