herzindagi
ac fires and know how to prevent them

क्या आप भी चलाती हैं 24 घंटे AC तो बढ़ सकता है ब्लास्ट होने का खतरा, जरूर बरतें ये सावधानियां

देश के कई शहरों में तापमान 50 डिग्री से ज्यादा बढ़ चुका है। ऐसे में कई लोग अपने घर में 24 घंटों एसी चलाते हैं। इससे एसी ब्लास्ट होने का भी खतरा बढ़ जाता है।   
Editorial
Updated:- 2024-05-31, 16:21 IST

इन दिनों भारी गर्मी के कारण हम सभी अपने घर में दिनभर एसी चलाते हैं। ऐसे में एसी ब्लास्ट होने की खबर भी काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। अगर आप भी अपने घर में घंटों तक एसी चलाती हैं तो आपको थोड़ी सावधानी बर्तनी काफी ज्यादा जरूरी हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप एसी ब्लास्ट होने का खतरा कैसे कम कर सकती हैं। 

क्यों बढ़ रहा है AC ब्लास्ट होने का खतरा

common causes of ac fires and know how to prevent them

  • ओवरहीटिंग के कारण भी एसी ब्लास्ट हो जाता है। ऐसे में ब्लास्ट से बचने के लिए आपको थोड़ी- थोड़ी देर के लिए एसी बंद करते रहना चाहिए। 
  • इसके अलावा एसी का लगातार इस्तेमाल को भी आपको बंद कर देना चाहिए। 
  • एसी की सर्विस करवाना काफी ज्यादा जरूरी हैं। इसे महीने में एक बार जरूर करवाएं।
  • कंप्रेसर में लीकेज के कारण भी एसी ब्लास्ट हो जाता है। 
  • वोल्टेज कम होने पर एसी को बिलकुल भी ना चलाएं। 

इसे भी पढ़ें-  अगर AC ठीक से नहीं कर रहा कूलिंग तो करें ये काम

किन बातों का रखें ध्यान 

  • अगर आप भी एसी को लंबे समय तक चलाती हैं तो रात में सोते समय अलार्म लगाकर सोएं। रात में 1 बजे के बाद घर काफी ठंडा हो जाता है। इस समय आपको एसी बंद कर देना चाहिए। 
  • इसके अलावा पूरे दिन अगर आप घर में रहती हैं तो आपको थोड़े- थोड़े देर के लिए एसी बंद करते रहना चाहिए। 
  • एसी के रेफ्रिजरेंट गैस लीकेज की जांच जरूर करवाएं। 
  • एसी के फिल्टर को साफ करते रहना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें-  AC नहीं दे रहा ठंडी हवा तो इन टिप्स की लें मदद

अगर आप इन छोटी बातों का ध्यान रखती हैं तो एसी में होने वाली बड़ी दिक्कतों से निजात पा सकती हैं। वहीं सेकंड हैंड एसी खरीदते समय आपको एसी को अच्छे तरीके से चार्ज करके ही खरीदना चाहिए। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।