बर्थडे सेलिब्रेट करने के कई तरीके होते हैं। कुछ लोग अपने परिवार वालों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ। अगर आपके किसी खास और क्लोज व्यक्ति का जन्मदिन आने वाला है तो आप उसके लिए एक सरप्राइज पार्टी को प्लान कर सकती हैं। इससे उन्हें बहुत स्पेशल महसूस होगा लेकिन आप किसी तरह से सरप्राइज पार्टी को प्लान कर सकती हैं इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।
1)डेकोरेशन का रखें ध्यान
अगर आप किसी खास रेस्टोरेंट या फिर कैफे में बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही हैं तो आप यह भी ध्यान रखें कि आप कैसे उस जगह को डेकोरेट करवाएंगी। इसके अलावा आप अगर घर पर सरप्राइज पार्टी रखना चाहती हैं तो आप घर पर कई तरह से डेकोरेट कर सकती हैं।
इसके लिए आप एक थीम को सेलेक्ट करके घर को सजा सकती हैं और सरप्राइज पार्टी को प्लान कर सकती हैं। ध्यान रखें कि यह एक सरप्राइज पार्टी है तो उनके लिए कई सारे नोट्स लिखकर उनकी कार में, डेस्क पर या फिर उनके कपड़ों के बीच रखकर छिपा सकती है और उसमें उनके लिए कुछ स्पेशल लिख सकती हैं। इससे उन्हें बहुत खास महसूस होगा और इसके साथ-साथ आपको घर को तभी डेकोरेट करना होगा जब वह घर पर ना मौजूद हों।
2)ऐसे बनेगा बर्थडे स्पेशल
आप सरप्राइज पार्टी करने के लिए अपने खास के लिए बर्थडे केक खुद से बना सकती हैं। इसके साथ-साथ आप उनके लिए कुछ स्पेशल मैसेज भी इस केक पर लिख सकती हैं। आप बर्थडे पर उनके खास दोस्तों को उन्हें बिना बताए ही इनवाइट कर सकती हैं क्योंकि जब सरप्राईज पार्टी होगी तो वह अपने खास दोस्तों से मिलकर बहुत खुश हो जाएंगे।(हर बार बर्थडे पर पार्टी ही क्यों, इस बार करें कुछ अलग और खास)
इसके अलावा आप सरप्राइज डिनर को भी होस्ट कर सकती हैं और उनके साथ कहीं बाहर भी घूमने जा सकती हैं। इस तरह का सरप्राइज उन्हें बेहद पसंद भी आएगा।
इसे जरूर पढ़ें:दोस्तों के लिए ऑर्गेनाइज करना चाहते हैं शानदार हाउस पार्टी, तो इस तरह करें तैयारी
3)प्राइवेट मूवी स्क्रीनिंग
आप सरप्राइज पार्टी के लिए उनके लिए सिनेमा हॉल में प्राइवेट मूवी स्क्रीनिंग करवा सकती हैं। इससे उनका जन्मदिन बहुत स्पेशल हो जाएगा और उनके लिए यह बर्थडे यादगार बन जाएगा।(इस तरह सजाएं बर्थडे पर अपना रूम) आपको बता दें कि कई सारे सिनेमा हॉल में प्राइवेट मूवी स्क्रीनिंग होती है और आप बुकिंग भी इसके लिए पहले से करवा सकती हैं। यह सरप्राइज उनके लिए बेहद खास हो सकता है। आप मूवी के बाद उनके साथ डिनर पर भी जा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:बर्थडे पर कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग? तो इन जगहों पर जाना ना भूलें
इस तरह से आप सरप्राइज बर्थडे पार्टी को प्लान कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो सबसे पहले हम आपको अपडेट करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों