herzindagi
BIRTHDAY DECORATION FOR HOME

इस तरह सजाएं बर्थडे पर अपना रूम

Birthday Party Room Decoration:बर्थडे पार्टी के लिए आप अपना रूम इन टिप्स को फॉलो करके सजा सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-08-27, 14:02 IST

बर्थडे का दिन सबके लिए स्पेशल होता है। कई लोग घर से बाहर जा कर किसी स्पेशल जगह सेलिब्रेट करते हैं। वहीं कुछ लोग अपने घर में बर्थडे पार्टी को स्पेशल तरह से अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ सेलिब्रेट करते हैं।

ज्यादातर लोग बर्थडे पार्टी पर अपने रूम में गुब्बारे लगा कर सजावट करते हैं पर हम इस लेख में आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताएंगे जिससे आप अलग और खूबसूरत तरह से अपने रूम को सजा सकते हैं। अपने बर्थडे को और भी स्पेशल बनाने के लिए आप इन तरीकों से अपने रूम को सजा सकते हैं।

1) न्यू लुक में सजाएं अपना रूम

happy birthday banner

अगर आपको ज्यादा डेकोरेशन करना नहीं पसंद है और सिंपल लुक के साथ ही अपना रूम सजाना चाहते हैं तो आप हैप्पी बर्थडे का बैनर यूज करके अपना रूम सजा सकते हैं। हैप्पी बर्थडे के बैनर आपको आसानी से ऑनलाइन या दुकान पर भी मिल जाएंगे। इसमें कई वैरायटी भी शामिल हैं।

आप गोल्डन फॉयल या सिल्वर फॉयल डेकोरेटिव पर्दे के साथ भी हैप्पी बर्थडे का बैनर लगा सकते हैं। हैप्पी बर्थडे का बैनर आप उसी दीवार पर लगाएं जिसके आगे आपकी टेबल रखी हो ताकि आप जब बर्थडे केक कट करें तो आपकी फोटो में भी यह बैनर नजर आए।

इस भी पढ़ें: हर बार बर्थडे पर पार्टी ही क्यों, इस बार करें कुछ अलग और खास

2) क्रेप पेपर से सजाएं रूम

birthday decoration

आप क्रेप पेपर से भी तरह-तरह की डिजाइन बना कर अपना रूम सजा सकते हैं। रंग बिरंगे क्रेप पेपर को कर्ल करके आप दीवारों पर इसे सजा सकते हैं। इसके अलावा आप मल्टी कलर क्रेप पेपर को सीधा या वेव की तरह डिजाइन बना कर भी दीवार पर टेप से चिपका सकते हैं।

इस भी पढ़ें: कम बजट में मचाना है बैचलर पार्टी में धमाल, तो ये 5 जगह हैं आपके लिए बेस्ट

3) इन गुब्बारों से करें सजावट

helium balloons

बिना गुब्बारों के जन्मदिन की सजावट की कल्पना अधूरी लगती है। गोल आकार से लेकर अक्षरों के आकार में आपको कई तरह के गुब्बारे दुकानों पर आसानी से मिल जाएंगे। आप अपने बर्थडे थीम के अनुसार भी गुब्बारे सेलेक्ट कर सकते हैं। आप हीलियम बैलून को अपने रूम के अंदर की छत पर उन्हें सजा सकते हैं। आप टेबल या कुर्सी की मदद से इन्हें छत पर चिपका सकते है।

how to decorate with balloons

इसके अलावा आप वॉल बैलून का भी यूज कर सकते हैं। वॉल बलून का यूज आप तब कर सकते हैं जब आपने कोई फोटो बूथ भी बनाया हो। फोटो बूथ के आस पास आप वॉल बैलून से सजावट करेंगे तो यह आपकी वॉल को एक अलग लुक देगा।

4) फैंसी लाइट्स के साथ पोम पोम का करें यूज

decoration with lights

आप अपने रूम में फैंसी लैंटर्न लाइट्स से लेकर फेयरी लाइट्स और डिस्को लाइट्स भी लगा सकते हैं। आप अपने बर्थडे पार्टी डेकोरेशन को ब्राइट करने के लिए कुछ कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने रूम के हर कॉर्नर पर फैंसी लैंटर्न का प्रयोग करके उसके आस पास पोम पोम से भी सजा सकते हैं।

आप पोम पोम मार्केट से खरीद सकते हैं या खुद भी कलर पेपर की मदद से बना सकते हैं। इसके अलावा आप रंग बिरंगे कागज के बनाए हुए कई सारे फूलों से भी अपनी रूम की वॉल को नया लुक दे सकते हैं।

इस तरह से बर्थडे पार्टी के लिए आप अपने रूम को एक अलग और खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- unsplash/freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।