पत्ती के इस एक हैक से पुराने स्वेट शर्ट को दे एकदम नया जैसा लुक ,पहचान कर पाना हो जाएगा मुश्किल

How To Makeover Sweat Shirt: गर्मी हो या सर्दी हम सभी नए और ट्रेंडी कपड़े पहनना पसंद करते हैं। अब ऐसे में हम सभी की वार्डरोब में पुराने स्वेट शर्ट, स्वेटर और हुडी का पहाड़ लग जाता है। लेकिन अगर आप चाहे तो इन कपड़ों का मेकओवर कर नया जैसा बना सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे?  
how to makeover old hoodie

How to Give New Look To Old Clothes: बदलते फैशन और सीजन के साथ हम सभी अधिकतर बार ट्रेंडी कपड़े खरीदते हैं। अब ऐसे में पहले के लिए हुए कपड़ों को दोबारा से पहन पाना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो ये पहले सामने दिखाई नहीं देते हैं या फिर ये पुराने और ओल्ड फैशन लगने लगते हैं।

अगर आपके पास भी विंटर के पुराने स्वेटशर्ट या हुडी मौजूद है, तो इसे बेकार समझने के बजाय आप इसे मेकओवर करके एकदम नया जैसा बना सकती हैं। जी हां एकदम नया जैसा, इसके लिए आपको परेशान या पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं हैं। इस लेख में हम आपको किस प्रकार से पुराने वूलन कपड़ों को नया लुक दे सकती हैं। इसके बारे में बताने जा रही हूं।

पुराने स्वेट शर्ट का मेकओवर कैसे करें?

Leaf Print Bleach Dyed Hoody

क्या आपका फेवरेट स्वेट शर्ट अब पुराना और भद्दा लगने लगा है। अगर हां, तो आप इसे एक पत्ती की मदद आज ही नया जैसा बना सकती हैं। इसके लिए आप अपने मनपसंद आकार वाली पत्ती को चुन सकती हैं। बता दें,पत्तियों का उपयोग करके आप अपने स्वेटशर्ट पर अलग-अलग प्रकार के डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप पत्तियों को सीधे स्वेटशर्ट पर रंग कर सकते हैं या फिर आप पत्तियों को काटकर उन्हें स्वेटशर्ट पर चिपका सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे करें इस पत्ती वाले इस ट्रिक का इस्तेमाल-

इसे भी पढ़ें-आपकी इन 3 गलतियों के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं ऊनी कपड़े, धोने और सुखाने से पहले जान लें ये बातें

जरूरी सामग्री

  • ब्लीच
  • आयरन
  • गुड़हल की पत्तियां
  • टिशू पेपर

कैसे करें पुराने वुलेन क्लॉथ का मेकओवर?

How to Make A Leaf Stain Hoodie

  • पुराने प्लेन स्वेट शर्ट का मेकओवर करने के लिए सबसे पहले गुड़हल की छोटी और बड़ी 10 से 12 पत्तियां लें।
  • अब इन्हें कपड़े की मदद से अच्छे से क्लीन कर लें।
  • साथ ही दूसरी तरफ एक बाउल में ब्लीच लें।
  • इसके बाद स्वेट टीशर्ट को बिस्तर पर फैला दें। ध्यान रखें कि किसी प्रकार की सिलवटें न हो।
  • अब आप अपने हिसाब से तय कर सकती हैं कि आपको टी शर्ट पर किस तरह से डिजाइन करना है।
  • तय जगह को हाथ की मदद से रफ कर पत्ती को ब्लीच में डुबोकर कपड़े पर रखें।
  • कुछ सेकंड के बाद इसे हटा दें, ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में पत्ती पर ब्लीच न लगा हो।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लीच कपड़े के रंग को प्रभावित कर सकता है।
  • इस प्रकार से कपड़े को किनारे या पूरे में पत्ती से डिजाइन बनाएं।
  • कुछ देर रूकने के कपड़े को हल्के गर्म प्रेस से आयरन करें।
  • अब आप इसे पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Woolen Clothes Storage Tips: सर्दियों के ऊनी कपड़े रहेंगे एकदम नए जैसे, बस अपना लें ये टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP