आपकी इन 3 गलतियों के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं ऊनी कपड़े, धोने और सुखाने से पहले जान लें ये बातें

Winter Clothes Washing and Caring Tips: ऊनी कपड़े बुने हुए होते हैं और इसे अगर गर्म पानी से धोएंगे तो इसके रेशे टूट सकते हैं। इसलिए विंटर वियर को धोने और सुखाने से पहले कुछ बातों को जान लेना बेहद जरूरी है। आपकी थोड़ी सी भी गलती आपके महंगे से महंगे गर्म कपड़ों को खराब कर सकती है।
Winter Clothes Washing and Caring Tips

Winter Clothes Washing and Caring Tips: ऊनी कपड़े बहुत ही नाजुक रेशों से बुने हुए होते हैं। इन्हें बार-बार धोना या गलत तरीके से धोना आपके गर्म कपड़े को खराब कर सकता है। यदि आप ऊनी कपड़ों को हार्ड साबुन या डिटर्जेंट से वॉश करते हैं, तो इसका सीधा असर उसके रंग पड़ जाता है। ऊनी कपड़ों को पहनने के बाद हमेशा अच्छी जगह पर और अच्छे तरीके से रखें, ताकि वे एकदम फ्रेश दिखें।

ऊनी कपड़े सर्दियों में गर्माहट देने के लिए सबसे अच्छे विकल्प होते हैं, लेकिन इन्हें सही तरीके से नहीं धोया और सुखाया जाए तो ये जल्दी खराब हो सकते हैं। इस दौरान महिलाएं कई सारी गलतियां कर बैठती हैं, जिससे वुलन क्लोथ की लाइफ कम हो जाती है और वे जल्दी खराब हो जाते हैं। इसी के साथ, आइए जानते हैं कि ऊनी कपड़ों को धोने और सुखाने से पहले आपको किन गलतियों पर गौर करना जरूरी है।

ऊनी कपड़ों को धोने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

गर्म कपड़ों की अगर अच्छी देखभाल न की जाए या इसे धोने में लापरवाही होती है, तो इससे आपके फेवरेट विंटर क्लोथ पल भर में खराब हो सकते हैं। इससे आपको बचने की जरूरत है। ऊनी कपड़ों को धोते या सुखाते वक्त एक छोटी सी भी गलती आपको भारी पड़ सकती है। इसलिए आपको इसके सही तरीके और देखभाल के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है।

इस तरह के पानी में ऊनी कपड़े धोने की गलती

winter wear clothes care

ऊन एक नेचुरल फाइबर है, जो कि गर्म पानी के संपर्क में आने से सिकुड़ जाता है। इसलिए ऊनी कपड़ों को कभी भी गर्म पानी में नहीं धोना चाहिए। हमेशा ठंडे या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना उचित माना जाता है।

समय बचत के चक्कर में ऊनी कपड़े के साथ न करें ये गलती

ऊनी कपड़े काफी बुने हुए और कापी नाजुक होते हैं। कई बार महिलाएं समय की बचत के चक्कर में इन्हें मशीन में धोती हैं, जो कि नहीं करना चाहिए। इससे गर्म कपड़े खराब हो सकते हैं। मशीन में धोने से कपड़े फट सकते हैं, उसके रंग उड़ सकते हैं या कपड़े की आकार भी बदलाव आ सकता है।

इसे भी पढ़ें-वूलन कूर्ती पर लग गया है हल्दी का दाग, तो बिना ब्रश के इस तरह हो जाएगा गायब

स्वेटर को सीधा सूर्य की रोशनी में सुखाने की गलती

ऊनी कपड़ों को कभी भी सीधी धूप में नहीं सुखाना चाहिए। सूर्य की किरणें ऊन को कमजोर बना सकती हैं और रंगों को फीका कर सकती हैं। इसके लिए आपको कोशिश करना चाहिए छत पर ही शेड वाली जगहों पर इन्हें लटकाएं।

इसे भी पढ़ें-Party Wear Sweater को धोते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करती हैं ये गलतियां?

ऊनी कपड़ों को कैसे धोएं और सुखाएं?

woolen clothes care in hindi

  • हल्के डिटर्जेंट का उपयोग करें- ऊनी कपड़ों के लिए विशेष रूप से बनाए गए डिटर्जेंट का उपयोग करें।
  • हल्की हथों से धोएं- ऊनी कपड़ों को हमेशा हाथ से धोएं।
  • फ्लैट पर सुखाएं- ऊनी कपड़ों को सुखाने के लिए एक साफ तौलिए पर फैला दें और छायादार जगह पर सुखाएं।
  • गर्म लोहे का उपयोग न करें- ऊनी कपड़ों पर कभी भी गर्म लोहा न लगाएं। अगर जरूरत हो तो, एक नम कपड़े के माध्यम से हल्का लोहा लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-सर्दियों के ऊनी कपड़े रहेंगे एकदम नए जैसे, बस अपना लें ये टिप्स


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP