वूलन कूर्ती पर लग गया है हल्दी का दाग, तो बिना ब्रश के इस तरह हो जाएगा गायब

वूलन कूर्ती पर लगा दाग छुड़ाना इतना आसान नहीं होता है, क्योंकि आप इसपर ब्रश नहीं मार सकते। ऐसे में महिलाएं कपड़े पर लगे दाग को लेकर बेहद परेशान हो जाती हैं। 

 

easy tip to clean haldi stains on woolen

आजकल वूलन कूर्ती का ट्रेंड चल गया है। मार्केट में तरह-तरह की वूलन कूर्तियां मिल रही हैं। आजकल महिलाएं शादी-पार्टी में भी इस तरह की कूर्ती पहनना पसंद करती हैं। लेकिन वूलन कूर्ती पहनने में एक समस्या भी होती है। अगर इनपर दाग लग जाए, तो इसे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि वूलन कपड़ों पर आप ब्रश नहीं मार सकते और बिना ब्रश के हाथों से जिद्दी हल्दी या किसी भी तरह के दाग साफ नहीं हो पाएंगे। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बिना ब्रश के आसानी से वूलन कूर्ती पर लगा हल्दी का दाग साफ कर पाएंगी।

हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें

How to clean stains on woolen clothes

कोरोना की वजह से हर घर में हैंड सैनिटाइजर तो जरूर होगा। इसकी मदद से आप अपने वूलन कूर्ती पर लगे दाग को साफ कर सकते हैं।

  • इसका इस्तेमाल करने से पहले सबसे पहले आपको वूलन कूर्ती को पानी से भीगा लेना है।
  • इसके बाद आप दाग लगे हुए हिस्से पर हैंड सैनिटाइजर डालें।(कपड़ों को चमकाने का आसान तरीका)
  • दरअसल, हैंड सैनिटाइजर अल्कोहल होता है, जो आपके कपड़े पर लगे दाग को साफ करने में मदद करेगा। इसके बाद आप नींबू की बूंदे कपड़े पर डालें और नींबू के छिलके की मदद से रगड़ें।
  • ब्रश की जगह आप वूलन कूर्ती को रगड़ने के लिए नींबू के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इन टिप्स को फॉलो करके आपके वूलन कपड़े पर लगा जिद्दी से जिद्दी दाग गायब हो जाएगा।

लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट या लिक्विड डिश वॉश का करें इस्तेमाल

clean stains on woolen

डिटर्जंट पाउडर का इस्तेमाल करने की बजाय आप लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट या लिक्विड डिश वॉश का प्रयोग कर सकते हैं। यह आपके वूलन कूर्ती पर लगे दाग को साफ करने में मदद करेंगे।

  • ध्यान रखें कि इसका प्रयोग करने के लिए आप केवल उसी हिस्से को पानी में भीगाएं, जहां दाग लगा हैं।
  • दाग वाले हिस्से को पानी से गीला करने के बाद आप लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट या लिक्विड डिश वॉश लगाएं।
  • इसके बाद टूथब्रश या गीले तौलिये की मदद से दाग को रगड़े।(गंदे कपड़ों को चमकाने के आसान तरीके)
  • इसके बाद एक बार फिर दाग वाले हिस्से पर लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट या लिक्विड डिश वॉश डालें और रात भर इसे ऐसे ही रहने दें।
  • सुबह हल्के हाथ से इसे रगड़ें और अच्छे से धो लें। इसके बाद आप देखेंगे कि दाग हट गया है।

नींबू और ग्लिसरीन की मदद से करें साफ

clean woolen

नींबू और ग्लिसरीन हल्दी के दाग को हटाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए आपको पहले दाग वाले हिस्से पर गिल्सरीन लगाना है और इसके ऊपर नींबू की बूंदे डालकर इसी छिलके से रगड़ें। ऐसा करने से आपकी वूलन कूर्ती पर लगा दाग आसानी से हट जाएगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP