क्रिसमस का त्योहार बेहद करीब है। लोग त्योहार से जुड़े सजावट की खरीदारियों में लगे हुए हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर पर क्रिसमस की पार्टी का मन बना रही हैं, तो आपके पास पार्टी वाइब्स के लिए सेंटा कैप्स तो होनी ही चाहिए। क्रिसमस के मौके पर बाजार में कई तरह की सेंटा कैप मिल जाती हैं, अगर आप चाहें तो इन कैप्स को घर पर भी तैयार कर सकती हैं।
बच्चों को सेंटा कैप्स बहुत पसंद आती हैं, इसलिए अगर आपके घर में बच्चे हों तो आप उनके लिए भी इस तरह की कैप्स बना सकती हैं। बता दें कि इन कैप्स को बनाना बहुत ही आसान होता है, बेहद कम सामानों की मदद से ही आपकी ये कैप्स बनकर तैयार हो जाएंगी। आइए जानते हैं घर पर सेंटा कैप्स बनाने के आसान तरीकों के बारें।
फर से तैयार करें सेंटा कैप-
फर का कपड़ा बहुत ही मुलायम होता है, इसके अलावा यह आपको विंटर वाइब्स देता है। ऐसे में अगर आपको कपड़े की सेंटा कैप तैयार करनी है, तो आपको फर के कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए। फर आसानी से ही आपके आसपास के मार्केट में उपलब्ध हो जाएगा। आइए जानते हैं फर की मदद से घर पर सेंटा कैप बना सकती हैं।
सामान-
- लाल फर का कपड़ा- 1/2 मीटर
- कैंची- 1
- ग्लू- 1
- इंच टेप- 1
- स्केच- 1 ( ब्लैक स्केच)
- व्हाइट फार- 30 सेंटीमीटर
बनाने का तरीका-
- अगर आप घर पर सेंटा कैप बनाने जा रही हैं तो आपको सबसे पहले एक इंच टेप से सर का माथे और सर का नाम लेना होगा, जिससे कैप टाइट ना हो।
- इसके बाद एक चार्ट पेपर लें और उस पर लिए गए नाप के हिसाब से तिकोना शेप बनाएं।
- फिर पेपर को बीच में रख कर लाल फर के कपड़े को कट कर लें, ध्यान दें कि आपकी कैप का शेप सही से कटा हुआ हो।
- कपड़ा कट करने के बाद अगर आपके घर में सिलाई मशीन है, तो उसकी मदद से कैप को सिल दें। अगर सिलाई मशीन ना भी हो तो आप सुई धागे की मदद से भी सिलाई कर सकती हैं।
- फिर आप वाइट फर को भी कैप पर अच्छे से स्टिच कर लें।
- इसके बाद व्हाइट फर को गोल शेप में कट करके उसमें कॉटन भर दें और उसे कैप के ऊपर वाले हिस्से के लिए सेट कर दें।
इन आसान स्टेप्स के साथ आपकी कैप बनकर तैयार हो जाएगी, जिसे क्रिसमस के दिन हर उम्र के लोग स्टाइल कर सकते हैं।
कागज की मदद से तैयार करें सेंटा कैप-
अगर आप चाहें तो बर्थडे कैप की तरह पेपर की मदद से भी सेंटा कैप तैयार कर सकती हैं। यह आपके लिए काफी सस्ता पड़ेगा, साथ ही इसे बनाने में ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें- घर की दीवार पर 'क्रिसमस ट्री' बनाने के आइडिया जानें
सामान-
- रेड चार्ट पेपर- 1
- कॉटन रोल्स- 2
- रबर या लास्टिक- 1
- ग्लू- 1
बनाने का तरीका-
- सेंटा कैप बनाने के लिए सबसे पहले चार्ट पेपर लें और उसे सर के नाप के हिसाब से कट कर लें।
- फिर ग्लू की मदद से लाल पेपर के कोनों को चिपका लें।
- कोन के शेप में चिपकाने के बाद रूई का एक गोला बनाएं और कैप के ऊपरी हिस्से पर पेस्ट करें, वहीं नीचे के हिस्से पह रूई को बॉर्डर के तरीके से इस्तेमाल करें, जैसा कि हमें सेंटा की कैप पर देखने को मिलता है।
- आखिर में रबर या लास्टिक के कैप के निचले हिस्से से जोड़ें, ध्यान दें कि रबर की लास्टिक पीछे की तरफ से बांधे।
इन आसान तरीकों से आपकी सेंटा कैप बनकर तैयार हो जाएगी, जिसे आप क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान पहन सकती हैं, साथ ही अपने बच्चों की पहना सकती हैं।
तो ये थे 2 तरीके जिनकी मदद से आपकी क्रिसमस सेंटा कैप आसानी से बनकर तैयार हो जाएगी। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिदंगी के साथ।
Recommended Video
image credit- freepik.com, etsystatic.com, diyinreallife.com, target.com, firstpalette.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों