किसी के घर जाने पर सबसे पहली चीज जो हमें दिखती है, वो है दरवाजे के बाहर लगी नेम प्लेट। जिसे देखकर आपको पता चल जाता है कि आप सही घर में आ रहे हैं। नेम प्लेट इसलिए लगाई जाती है, ताकि किसी को भी आपका घर खोजने में मुश्किल ना हो। वेसे तो बाजार में कई तरह के नेम प्लेट मिल जाएंगे पर उनकी कीमत काफी ज्यादा होती हैं। वहीं अगर आप क्रिएटिव हैं तो आप घर पर ही नेम प्लेट तैयार कर सकती हैं। बता दें कि नेम प्लेट आप बड़ी आसानी से बना सकती हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और साथ ही इस तरह की नेम प्लेट दिखने में बहुत ही अच्छी लगती हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको घर पर रखे सामानों की मदद से नेम प्लेट बनाने का तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने घर के दरवाजे को बड़ी खूबसूरती से सजा सकती हैं। तो आइए जानते हैं। घर पर नेम बनाने के आसान तरीकों के बारे में।
अगर आपको हल्के वजन के नेम प्लेट देखने में अच्छे लगते हैं, तो आप कार्डबोर्ड की मदद से नेम प्लेट तैयार कर सकती हैं। ये बिल्कुल भी वजनदार नहीं होते हैं, जिस वजह से इन्हें कहीं भी आप आसानी से हैंग कर सकती हैं। आप इस नेम प्लेट को इस तरीके से बना सकती हैं।
इन आसान तरीको से आपका कार्डबोर्ड नेम प्लेट बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद आप डबल साइड टेप की मदद से घर के बाहर वाले दरवाजे पर नेम प्लेट सेट कर दें। आप चाहें तो क्ले से कार्टून बनाकर नेम प्लेट पर चिपका सकती हैं।
बच्चों का कमरा जिनता खूबसूरत होता है, उतना ही वो उस कमरे से लगाव रखते हैं। इसलिए आपको बच्चों के कमरे के आसपास खूबसूरत सजावट करनी चाहिए। नेम प्लेट से आप बच्चों के कमरे का गेट सजा सकती हैं, इन्हें आप बड़ी आसानी से थर्माकोल की मदद से तैयार कर सकती हैं।
इन आसान स्टेप्स के आपकी नेम प्लेट बनकर तैयार हो जाएगी, यह खासतौर पर बच्चों को पसंद आएगी।
इसे भी पढ़ें-जानिए बैलून से जुड़े कुछ मजेदार हैक्स
वॉल हैंगिंग नेम प्लेट आजकल ट्रेंड में हैं, जिस वजह से आपको इस तरीके की नेम प्लेट दरवाजे पर सजाने चाहिए। इन्हें आप रस्सी और कार्डबोर्ड की मदद से तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं वॉल हैंगिंग नेम प्लेट बनाने का आसान तरीका।
इसे भी पढ़ें-नए साल के मौके पर इस तरह से तैयार करें न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड, जानें आसान तरीका
इन आसान स्टेप्स के साथ आपका वॉल हैंगिंग नेम प्लेट बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे आप के दरवाजे पर सजावट के लिए लगा सकती हैं।
तो ये थे कुछ आइडियाज जिनकी मदद से आपकी नेम प्लेट बनकर तैयार हो जाएगी। आपको हमारा आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- wikimedia.com, cloudnary.com, zwende.com, hitchki.in, mycitykoipons.com and pepperfry.ocm,
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।