herzindagi
reuse dry flowers for home fragrance

किसी खास ने दिया है फूलों का गुलदस्ता! फेंकने के बजाय इस तरह बनाएं नेचुरल रूम फ्रेशनर... घर का हर कोना महकेगा यादों से

Homemade Incense Sticks With Dried Petals: जब कोई खास फूलों का गुलदस्ता देता है, तो अधिकतर लोग लंबे समय संभाल कर रखने के लिए हर-तरकीब लगाते हैं। लेकिन हफ्ते-महीने में फूल सूखने लगते हैं। अब ऐसे में इन्हें फेंकने के सिवाय कोई और विकल्प नहीं होता है। लेकिन आप इन सूखे फूलों का यूज कर रूम फ्रेशनर बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-06, 09:05 IST

Dry Flower Reuse: शादी-विवाह जन्मदिन या किसी खास मौके पर दिए गए फूलों को संजो कर रखते हैं। खासकर जब कोई खास शख्स फूलों का गुलदस्ता देता है, तो उसके साथ तमाम सारी खुशियां, फीलिंग्स जुड़ी होती हैं। अब ऐसे में हम फूलों को संभालकर रखते हैं। लेकिन जैसे-जैसे ही फूल मुरझाने लगते हैं, तो उन्हें फेंकने के बजाय कोई विकल्प नहीं रहता है। लेकिन आपको बता दें कि आप इन फूलों की मदद से रूम फ्रेशनर बना सकती हैं। जी हां, सूखे फूलों की मदद से। यह रूम फ्रेशनर न सिर्फ आपके कमरे को महकाएगा, बल्कि अपने खास के दिए हुए यादों को जिंदा रखेगा।

अगर आप अपनों को दिए फूलों को सूख ने के बाद भी फेंकने से बचाना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए तरीके से रूम फ्रेशनर बना सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि किचन में मौजूद कुछ मसालों और सूखे फूलों से फ्रेशनर कैसे बना सकती हैं।

सूखे हुए गुलदस्ते से कैसे बना सकती हैं रूम फ्रेशनर?

diy room freshener

जरूरी सामान

  • गुलदस्ते में मौजूद सूखे फूलों (गुलाब, गेंदा, लैवेंडर आदि)
  • 4-5 बूंदें कोई भी एसेंसियल ऑयल
  • 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
  • साबुत लौंग
  • कटोरी
  • कपड़ा या छोटा जार

बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले फूलों को अच्छी तरह सूखा लें।
  • अब इन सूखे फूलों को एक बाउल में लें और उसमें दालचीनी पाउडर या लौंग मिलाएं।
  • 4-5 बूंदें अपनी पसंद का एसेंसियल ऑयल की डालें।
  • इस मिश्रण को किसी जार या खुले कटोरे में भर लें।
  • इसके बाद इस पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भरें।
  • अब तैयार स्प्रे को कमरे को छिड़के।

कैसे बनाएं Incense Sticks?

homemade air freshener

अगर आपके पास किसी खास मौके पर मिले फूल सूख गए हैं और आप उन्हें यूं ही फेंकना नहीं चाहते, तो आप नेचुरल अगरबत्ती बना सकती हैं। चलिए जानिए यहां बनाने का तरीका

जरूरी सामग्री

  • सूखे फूल
  • पानी
  • लकड़ी का बुरादा या चंदन पाउडर 
  • गोंद

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले सूखे फूलों को मिक्सर में ग्राइंड कर पाउडर बना लें।
  • अब इसमें थोड़ा सा लकड़ी का बुरादा या चंदन पाउडर मिलाएं।
  • इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा पानी और गोंद मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को रोल करते हुए स्टिक बनाएं।
  • अब इन्हें 2-3 दिन तक सूखने के लिए रख दें।

इसे भी पढ़ें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।