पूजा-पाठ के कार्यों में इस्तेमाल की जाने वाली धूप-अगरबत्ती को अधिकतर हम सभी बाजार से खरीदकर लाना पसंद करते है। मार्केट में अलग-अलग फ्रेग्नेंस वाली धूपबत्ती भी मिलती हैं। इसकी महक इतनी तेज होती है कि थोड़े समय में पूरा घर खुशबू से भर जाता है और सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है। वहीं, कुछ धूप बत्ती की महक इतनी तेज होती है कि इसे जलाने से भी लोग बचते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि धूपबत्ती को बाजार से खरीदने के बजाय आप उसे घर पर भी बना सकती हैं।
फूल से बनाएं नेचुरल धूपबत्ती
पूजा के दौरान इस्तेमाल होने वाले फूलों को सुखाकर आर्गेनिक धूप बत्ती बना सकती हैं।
गेंदे के सूखे फूल
गुलाब के सूखे फूल
गुड़हल का फूल
कपूर
लौंग
दालचीनी के टुकड़ा
तेजपत्ताघी
शहद
नेचुरल धूप बनाने का तरीका-

- इसे बनाने के लिए फूलों की पंखुड़ियों को प्लेट में निकालकर 2-3 घंटे के लिए धूप में रख दें।
- इसके बाद कपूर, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता और फूलों को ब्लेंडर की मदद से बारीक पाउडर बना लें।
- अब इस पाउडर को छन्नी की मदद से छानकर अलग कर एक बाउल में निकाल लें।
- तैयार हुए पाउडर में देसी घी और शहद मिलाकर मिश्रण को गूंथ लें। अब मिश्रण के छोटे-छोटे टुकड़े कर बत्ती बनाकर सूखने के लिए रख दें।
- सूखने के बाद नेचुरल धूपबत्ती बनकर तैयार है। इसे आप पूजा-पाठ के समय उपयोग में ला सकती हैं।
गोबर से तैयार करें धूप
गाय का गोबर
गाय का घी
चन्दन
जटामांसी
गुलाब
गुग्गुल
भीमसेनी
कपूर
देसी गोबर से ऐसे बनाएं धूपबत्ती
- इसे बनाने के सबसे पहले गोबर को धूप में रखकर सूखा लें।
- इसके साथ ही अन्य सामग्रियों को ब्लेंडर की मदद से पीसकर एक बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में घी डालकर हल्का सा पानी डालकर मिक्स करके गोबर को डालकर अच्छे से मिलाएं।
- मिश्रण तैयार करने के बाद इसके छोटे-छोटे टुकड़े करके स्टिक या कोन (शगुन देने की प्रथा) का आकार देकर धूप में सुखने के लिए रख दें।
- सूखने के बाद इन्हें एयर टाइट कंटेनर में पैक करके रखें। इससे धूप लम्बे समय तक जस की तस बनी रहेगी।
इसे भी पढ़े-मंदिर को खुशबू से महकाने के लिए घर पर ही बनाएं अगरबत्ती, जानें बनाने का आसान तरीका
पसंद के फूलों से भी कर सकते हैं धूप तैयार
इसके अलावा आप अपनी पसंदीदा फ्रेग्नेंस (घर पर इस तरीके से गुलाब जल बनाएं) के हिसाब से धूप बत्ती को भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको अपनी पसंद का फूल लेकर बारीक पीस कर पाउडर बना लेना है। इसके बाद इसमें कपूर,तेजपत्ता और नारियल का छिलका मिलाकर पीस लें। अब तैयार मिश्रण को घी और शहद की मदद से मिलाकर गूंथ लें। मिश्रण बनाने के बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़े कर स्टिक बना लें।
इसे भी पढ़े-पूजा-पाठ के लिए आप भी घर पर बना सकते हैं सुगंधित अगरबत्ती, जानिए कैसे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों