फुलेरा बिना अधूरा है हरतालिका तीज का पर्व, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Hartalika Teej 2024 Phulera: हरतालिका तीज के मौके पर फुलेरा बनाकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना की जाती है। इस दिन फुलेरा बनाने का खास महत्व है। यहां हम आपको आसानी से फुलेरा बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

 
hartalika teej  phulera

हरतालिका तीज का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। तीज पर फुलेरा तैयार कर मिट्टी से बने हुए शिव शंकर की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जाती है। हालांकि इस पर्व को कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा पति पाने के लिए व्रत रखती है। इस लेख में आज हम आपको फुलेरा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

फुलेरा का महत्व

how to make phulera with flower

हरतालिका तीज की पूजा में फुलेरा का खास महत्व है। इसके बिना इस पर्व को अधूरा माना जाता है। फुलेरा फूल पत्ती, जड़ी -बूटियों और बांस से तैयार किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए मुख्य रूप से 5 रंग के अलग-अलग फूलों की जरूरत पड़ती है,जो भगवान शिव की पांच पुत्रियों जया, विषहर, शामिलबारी, देव और दोतली का प्रतीक है। पूजन के समय फुलेरा को शिवलिंग के ऊपर बांधा जाता है।

फुलेरा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पांच अलग-अलग रंग के फूल
  • सुई और सफेद मोटा धागा
  • बांस की टोकरी, डलिया
  • आम की पत्तियां

बनाने का तरीका

phulera kaise banayen

  • फुलेरा बनाने के लिए सबसे पहले सभी फूलों को धुल कर अच्छे से सुखा लें।
  • अब रंग-बिरंगे फूलों और पत्तियों को सुई धागे की मदद से बांधकर तोरण बनाएं।
  • इसके बाद छेद वाली डलिया में तोरण को फंसाकर लटकाएं।
  • ध्यान रखें तोरण को डलिया के चारों तरफ लगाएं।
  • अब डलिया के बाकी खाली बचे हिस्से को अलग-अलग फूलों से सजाकर खूबसूरत बनाएं।
  • तैयार करने के बाद इसे शिवलिंग के ऊपर बांधे।

इसे भी पढ़ें-गणपति बप्पा का द्वार सजाने के लिए पेपर से बनाएं Lotus Bud Hanging Toran

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik, Meta ai

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP