Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर इन 5 तरह से सजाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा थाली, देखते रह जाएंगे लोग

क्या आप भी हरतालिका तीज के मौके माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा थाली को सजाने के आसान और प्रभावी तरीके ढूंढ रही हैं, तो यहां हम आपको अनोखे सजावट उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं पूजा और आरती थाली को कैसे आकर्षक बना सकती हैं।

How to decorate for pooja at home hartalika teej

हरतालिका तीज का पर्व भारत देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हरतालिका तीज भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे महिलाएं बड़े ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाती है। इन दिन महिलाएं निर्जला उपवास रख माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा आराधना करती है। खुद को संवारने के साथ ही महिलाएं घर से लेकर पूजा स्थल और सामानों की साज-सज्जा करती है। अगर आप इस मौके पर पूजा थाली को अलग और आकर्षक तरीके से सजाना चाहती है, तो यहां बताए गए तरीके को अपना सकती हैं।

थाली को दें रंग-बिरंगा लुक

Aarti thali decoration ideas

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और आप कम समय पर प्लेन थाली को अलग लुक देना चाहती है, तो इसके लिए बेसिक सजावट पर ध्यान दें। नॉर्मल दिख रही थाली पर लाल रंग की चुनरी या लाल रंग का कपड़ा बिछाकर इसे सजा सकती हैं। साथ ही लाल और हरे रंग का कपड़ा उपयोग कर सकती हैं।

फूल की मदद से करें सजावट

Aarti thali decoration ideas at home easy

कम समय में थाली को सजाने के लिए आप अलग-अलग रंग के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए गेंदा, गुलाब, चमेली और कनेर के फूल की पंखुड़ी को तोड़ें। अब इसे थाली फैलाते हुए सजाएं। आप चाहें तो इन फूलों को एक पतली-पतली लाइन पर रखते हुए सजा सकती हैं।

अक्षत और सिंदूर से करें डेकोरेट

how to decorate puja thali with rice

सिंपल दिख रही थाली को सजाने के लिए आप सफेद चावल और सिंदूर का उपयोग कर सकती है। इसके लिए कुछ चावल को सिंदूर में डालकर रंग लें। अब सफेद और लाल रंग के चावल को मनपसंद आकार में थाली पर सजाएं।

दीयों और मोमबत्ती से थाली को दें अलग लुक

puja thali decoration ideas at home easy

थाली में दीपक और मोमबत्ती को रखकर थाली को सजा सकती हैं। अगर आपके पास ये सामान नहीं है तो आप आटा की मदद से दीपक बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। आटा से बने दीपक को सजावट के साथ भगवान की आरती भी उतार सकती हैं।

झालर लाइट की मदद से दें आकर्षक लुक

पूजा या आरती थाली को सजाने के लिए आप खराब पड़ा झालर लाइट पर अलग-अलग रंग की मदद से कलर करें। इसके बाद इसे थाली के किनारे पर पेस्ट करते हुए सजाएं। आप चाहें तो थाली के किनारे के साथ बीच में भी इसे चिपका सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Hartalika Teej Puja Room Decoration: हरतालिका तीज पर इन खूबसूरत तरीकों से सजाएं अपने घर का पूजा रूम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP