त्यौहार आते ही हम सभी घर और मंदिर को सजाने के लिए अलग-अलग प्रकार के सजावट का सामान बाजार से खरीदकर लाते है। हालांकि त्यौहारों का पर्व सावन माह आते ही शुरु हो जाता है। साथ इस लिस्ट में सितंबर माह में गणेश चतुर्थी का पर्व आने वाला है। इस पर्व को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोगों गणेश भगवान के आगमन पर मंदिर से लेकर घर के द्वार को फूल-माले की मदद से डेकोरेट करते हैं। अगर आप गणेश चतुर्थी के पर्व पर द्वार को सजाने के लिए डेकोरेशन आइटम्स मार्केट से खरीद कर लाती हैं, तो बता दें, कि आप इसे घर पर तैयार कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कि घर पर लोटस बड हंगिंग टोरन कैसे बना सकती हैं।
द्वार सजाने के लिए बनाएं Lotus Bud Hanging Toran
- क्रेप पेपर
- सुई और धागा
- अखबार
- मास्किंग टेप
- फेविकोल
- सुनहरे मोती
Lotus Bud Hanging Toran बनाने का तरीका
- सबसे पहले रंगीन पेपर को कमल बड के हिसाब से कट करें।
- इसके बाद अखबार को लपेटते हुए गोला आकार देते हुए कली बनाएं।
- अब लोटस बड पखुंडी यानी कटे हुए पेपर को अखबार के ऊपर फूल के जैसे एक-एक करके गोंद की मदद से चिपकाएं। बड के पंखुड़ियों को ऊपर की ओर थोड़ा सा मोड़ें ताकि वह रियल लगे।
- इसके बाद हरा पेपर पर पेंसिल की मदद से पत्ती का आकार बनाते हुए कैंची की मदद से काटें।
- काटकर इसे बड के नीचे गोंद से चिपकाएं।
- साथ ही लटकन का रूप देने के लिए सफेद पेपर को मोड़ते हुए काटें।
- इसके बाद इसे जिग-जैक आकार में फोल्ड करते हुए तैयार कर सुई-धागे के अंदर से फंसाते हुए निकालें।
- कलरफुल डिजाइन देने के लिए बीच में गुलाबी क्रेप पेपर को लगाएं।
- इसके बाद नीचे के हिस्से को राउंड करते हुए घुमावदार बनाएं। इससे लड़ी रियल दिखाई देगी।
- इसके बाद सुई में गोल्डन मोती लगाकर सिक्योर करते हुए कमल की बड लगाएं।
- तैयार लोटस बड को इसे आप गणपति बप्पा लगाकर सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-हरतालिका तीज पर इन 5 तरह से सजाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा थाली
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों