How to make Herbal Colour at Home: होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। होली के पर्व को लोग रंग खेलकर सेलिब्रेट करते हैं। इस पर्व को सेलिब्रेट करने के लिए लोग पहले से सभी तैयारियां कर लेते हैं। वर्तमान समय में लोग केमिकल युक्त रंग की वजह से होली खेलने से दूर भागते हैं क्योंकि कई बार ये रंग स्किन को एलर्जी पहुंचाने का काम करते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको बगीचे में मौजूद फूलों की मदद से बनाए जाने वाले रंग के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इन रंगों के बनाने का तरीका।
गुड़हल के फूल की मदद से आप घर पर नेचुरल कलर बना सकती हैं। इसके लिए आपको गुड़हल के लाल फूलों को लेना है। इसके लिए फूलों को कुछ दिनों के लिए धूप में सुखाएं। फूल जब सूख जाए तब इन्हें मिक्सी में पीसकर एक बर्तन में निकाल लें। अब आप इसमें थोड़ा सा मैदा मिलाकर इसे तैयार करें। गुड़हल की मदद से आप कई कलर के रंग बना सकती हैं। अलग-अलग कलर बनाने के लिए आप अलग-अलग रंग के गुड़हल का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें-होली पार्टी के दौरान रंगों से खराब न हो जाएं बाल, इन घरेलू उपायों से रखें ख्याल
गुलाब का फूल बगीचे में आसानी से मिल जाते हैं। गुलाब की मदद से रंग बनाने के लिए फूलों को धोकर सुखा लें। फूलों के सूख जाने के बाद इन्हें मिक्सी में डालकर पाउडर बना लें। इसकी मदद से आप घर पर आसानी से हर्बल गुलाल बना सकती हैं। इसके लिए आपको पीसे हुए पाउडर में एक चौथाई मैदा मिलाना है।
टेसू के फूल की मदद से आप लिक्विड और ड्राई दोनों रंग बना सकती हैं। टेसू के फूलों को धोकर धूप में अच्छी तरह से सूखा लें। इसके बाद उन्हें पीसकर पाउडर बना लें। जितना पाउडर है आप उसमें उतना ही मैदा मिलाएं। इस तरह से आप टेसू के फूल से ड्राई रंग बना पाएंगे। अगर आप लिक्विड कलर बनाना चाहती हैं तो टेसू के फूल को होली के एक दिन पहले पानी में भिगोकर रख दें। होली वाले दिन आप इस पानी का इस्तेमाल रंग के रूप में कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-होली के मौके पर इन 5 तरीकों से सजाएं घर
अपराजिता के फूल की मदद से आप नीला रंग बना सकती हैं। इस फूल को धोकर अच्छे तरीके से सूखा लें। इसके बाद इसे मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। अब इस पाउडर में आप मैदा डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस तरीके से आप अपराजिता के फूल से नीले रंग का गुलाल बना सकती हैं। लिक्विड कलर बनाने के लिए इन फूलों को पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद इस पानी को ठंडा करके रंग की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik, Sutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।