DIY Emoji Sticks: रक्षाबंधन पर भाई के साथ मजेदार पोज में फोटो क्लिक कराने के लिए घर में ऐसे तैयार करें इमोजी स्टिक

DIY Emoji Sticks: रक्षाबंधन पर भाई के साथ खूबसूरत और मजेदार फोटोशूट कराने के लिए आप भी घर में इमोजी स्टिक बना सकते हैं। 

How To Make Emoji Sticks At Home for photography

How To Make Emoji Sticks At Home: रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस साल यह खास त्योहार 19 अगस्त, दिन सोमवार को सेलिब्रेट किया जाएगा। रक्षाबंधन का यह खास पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें सज धज कर भाई को राखी बांधने के लिए तैयार होती हैं। साथ ही, इस खास मौके पर भाई बहन आपस में कुछ यादगार तस्वीरें भी क्लिक कराते हैं। ऐसे में, अगर आप भी इस साल राखी पर अपने भाई के साथ कुछ मजेदार पोज में फोटो क्लिक कराना चाहती हैं, तो आप इसके लिए इमोजी स्टिक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस इंटरेस्टिंग पोज के साथ आप अपने फोटो को और भी यूनिक और क्रिएटिव बना सकते हैं। आप चाहें तो इमोजी स्टिक अपने घर पर भी बना सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर पर इमोजी स्टिक्स बना सकते हैं।

घर में कैसे बनाएं इमोजी स्टिक्स?

emoji sticks for photo shoot

आवश्यक सामग्री

  • लकड़ी का हैंडल या स्टिक्स
  • रंगीन पेपर शीट
  • कैंची
  • ग्लू गन
  • विभिन्न आकार के कार्ड बोर्ड
  • रंगीन बनाने के लिए कलर

इमोजी स्टिक्स बनाने की विधि

how to make emoji sticks at home in hindi

  • इमोजी स्टिक्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पेपर लें।
  • इस पेपर पर पेंसिल की मदद से अपने पसंदीदा इमोजी बनाएं। इसके लिए आप हसने वाली या मूंछों वाली इमोजी बना सकते हैं।
  • अगर इन चित्रों को कलर करने की जरूरत है, तो इसे कलरफुल कर दें।
  • इसके बाद इन स्टिकर्स को आकार के अनुसार सही शेप में काट लें।
  • अब एक कार्ड बोर्ड लें और उसे बनाए हुए इमोजी के आकार में काट लें।
  • फिर पेपर पर बने इमोजी को कटे हुए कार्ड बोर्ड पर चिपका दें।
  • इसके बाद अब आप इस तैयार की गई शीट को लकड़ी के हैंडल या स्टिक पर ग्लू गन की मदद से चिपका दें।
  • आप चाहें तो इमोजी स्टिक्स पर ग्लिटर या अन्य सजावटी सामान से इसे सजा भी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:रक्षाबंधन के मौके पर भाई के लिए घर पर तैयार करें डिजाइनर राखियां

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP