प्लास्टिक के खराब हुए बर्तन से बनाएं ये यूजफुल आइटम

Reuse Idea: घर में मौजूद हर एक चीज का दोबारा से इस्तेमाल कर कमाल का सामान बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको प्लास्टिक बर्तन का रीयूज करने के टिप्स बताने वाले हैं।

diy wall hanging craft ideas

How to make useful item with waste plastic utensils: हम सभी अक्सर अपने घर मौजूद उन सामानों को बेकार समझकर फेंक देते हैं जिसका दोबारा से इस्तेमाल कर कई यूजफुल सामान बना सकते हैं। आज के समय में अलग-अलग प्रकार के बर्तन जैसे प्लास्टिक, कांच, स्टील आदि का इस्तेमाल करते हैं। कांच और प्लास्टिक नाजुक होने के कारण गिरने पर टूट जाते हैं तो वहीं प्लास्टिक के बर्तन का लगातार इस्तेमाल होने के कारण इन पर मसाले का दाग लग जाते हैं जो देखने में अजीब लगते हैं। ऐसे में हम इन बर्तनों का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं। इस लेख में आज हम आपको प्लास्टिक बर्तन के खराब होने पर उनका दोबारा से कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि इन बर्तनों से क्या-क्या सामान बना सकते हैं।

प्लेट से सजाएं दीवार

wall decoration item

प्लास्टिक प्लेट के खराब हो जाने पर अक्सर हम सभी उन्हें फेंक देते हैं। प्लास्टिक की बेकार प्लेट का इस्तेमाल कर आप वॉल डेकोरेशन आइटम बना सकती हैं। वेस्ट पड़ी प्लेल को कलर कर उसपर आर्ट बनाकर उसे वॉल पर लगा सकती हैं।

प्लास्टिक कटोरी से बनाएं ज्वेलरी स्टैंड

how to reuse plastic bowl

अक्सर प्लास्टिक की कटोरियों पर मसाला का दाग लगने के बाद वह बेकार लगने लगती है, जिन्हें हम रिजेक्ट कर देते हैं। ऐसे में आप इन कटोरियों को फेंकने के बजाय दोबारा से रीयूज कर सकती हैं। इसके लिए अपने मनपसंद कलर से कटोरियों को डेकोरेट कर दें। अब इसके किनारे पर अपने झुमके, इयररिंग्स को रख सकते हैं। (पुराने पेन का ऐसे करें इस्तेमाल)

प्लास्टिक चम्मच की मदद से बनाएं शोपीस

how to reuse plastic spoon

अगर आपके पास प्लास्टिक के खराब चम्मच पड़े हैं तो आप उसकी मदद से शोपीस आइटम बना सकती हैं। इसके लिए चम्मच को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद इसमें कलर की डेकोरेट करें। इन स्पून को आप प्लास्टिक के डिब्बे के किनारे पर ग्लू की मदद से चिपका दें। इसे आप शोपीस की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- इन चीजों को बाहर फेंकने से पहले दोबारा सोच लें, इस तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल

मग से बनाएं आर्गनाइजर

how to make pen stand

प्लास्टिक जग की मदद से आप आराम आर्गेनाइजर बना सकती हैं। इसके लिए प्लास्टिक के जग को कलरफुल पेपर यो स्टोन की मदद से सजाए। अब इस जग का इस्तेमाल आप पेन स्टैंड, शोपीस फ्लावर स्टैंड या फिर सामान रखने के लिए भी कर सकती हैं। (घर पर बनाएं हैगिंग आइटम)

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP