Flowering Plants Growing Tips: घर में लगे पौधों की देखभाल करने के लिए सिर्फ पानी और धूप काफी नहीं है। मगर अधिकतर लोग ये ही समझते हैं कि पानी डालने पर पौधों की ग्रोथ अच्छे से होनी चाहिए। यही कारण है कि फूल वाले पौधे अक्सर मुरझा जाते हैं और लोगों को कारण भी समझ नहीं आता है। अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपका गार्डन फूलों से भर जाएगा।
पौधों के लिए समय पर कटिंग करना बहुत जरूरी है। बहुत बार पौधे का कोई हिस्सा खराब हो जाता है, जिसे हम नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा करना गलत है। आपकी इस गलती से पूरा पौधा और पौधो पर लगे फूल खराब होते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Gardening Tips: होम गार्डनिंग शुरू करने के 5 आसान टिप्स
छोटे और जरूरत पड़ने पर पौधों को सपोर्ट दें। आपने देखा होगा बहुत बार माली भी पौधों को लकड़ी का सहारा देता है। इससे पौधों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और वो अच्छे से ग्रो होते हैं।
हमें अपने फूलों वाले पौधों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी का उपयोग करना चाहिए इससे उर्वरता को बढ़ावा मिलता है। आपको पौधा लगाते वक्त ही मिट्टी के बारे में रिसर्च करना चाहिए, क्योंकि हर तरह के पौधे के लिए अलग मिट्टी उपयुक्त होती है।
फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना काफी नहीं है। जरूरी है कि आप सही फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें। केले के छिलके और सब्जियों के वेस्ट से बने फर्टिलाइजर का इस्तेमाल पौधों के लिए बेस्ट होता है।
इसे भी पढ़ेंः गार्डन को करने जा रही हैं डेकोरेट तो इन टिप्स को करें फॉलो
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।