जूतों का स्टैंड हमेशा बिखरा और गंदा नजर आता है, तो इसका मतलब है कि आपके पास रोज इसे सेट करने का समय नहीं है। ऑफिस जाने वाले लोगों के केवल वीकेंड पर ही अपने घर की सफाई अच्छे से कर पाते हैं। लेकिन जूतों के स्टैंड की समस्या सबसे अलग है।
आप भले ही जूतों को स्टैंड के अंदर रखें, लेकिन फिर भी आपके जूते गंदे हो जाते हैं। आपको हर दिन जूते पहनने से पहले सफाई करनी पड़ती है। लेकिन अब आपको स्टैंड के गंदा होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आपकी ये समस्या भी खत्म हो जाएगी।
जूतों के स्टैंड पर लगाएं प्लास्टिक का कवर
कई लोग स्टैंड पर कपड़े का कवर लगाते हैं। इससे धूल मिट्टी कपड़े से होते हुए जूतों तक पहुंच ही जाती है। साथ ही कपड़े वाले कवर भी जल्दी गंदे नजर आने लगते हैं। अगर आप प्लास्टिक का कवर यूज करते हैं, तो आपको यह परेशानी नहीं होगी। इससे न तो धूल मिट्टी आएगी और न ही इसे साफ करने में आपको परेशानी होगी।
प्लास्टिक के कवर को तो आप गीले कपड़े से भी साफ करेंगे, तो यह चमक जाएगा।
इसे भी पढ़ें- नए कपड़े की तरह चमकेगा आपके घर का पोछा, बस धोने से पहले पानी में मिला दें एक चम्मच पाउडर
कवर नहीं है तो क्या करें?

- अगर आपके घर में जूतों के स्टैंड के लिए कवर नहीं है, तो इसे आप घर पर भी तैयार कर सकती हैं। आप घर पर प्लास्टिक या कपड़े का कवर खुद तैयार कर सकती हैं।
- इसके लिए आप घर में पड़े खराब चादर या साड़ी की इस्तेमाल करें।
- पहले आप स्टैंड का नाप ले लें और फिर इसके लिए कवर तैयार करें।
- इसे आपको स्टैंड गंदा होने की चिंता नहीं रहेगी।
घर में इस जगह रखें जूतों का स्टैंड
- जूतों का स्टैंड अगर आप घर के बाहर रखते हैं, तो यह गंदा होगा ही।
- अगर आप कवर नहीं बना पा रही हैं, तो इसे घर के अंदर दरवाजे के पास रख दें।
- हर दिन आप झाड़ू लगाते समय जूतों के स्टैंड पर भी ऊपर से झाड़ू मार दें।
- ऐसा करने से थोड़ी बहुत जो धूल मिट्टी स्टैंड पर जमा होगी, वह भी हट जाएगी।
- इसके अलावा आप चाहें तो जूतों के स्टैंड पर बड़ी बोरी या कोई खराब टॉवल भी डालकर रख सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों