herzindagi
tips to keep home fresh and smell free

मानसून में घर को स्मेल फ्री रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

बरसात के मौसम में घर से बदबू आने लगते हैं। ऐसे में घर को स्मेल फ्री रखने के लिए आप कुछ आसान हैक्स को फॉलो कर सकती है।  
Editorial
Updated:- 2024-07-07, 08:00 IST

बरसात का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में मानसून का महीना ठंडक और ताजगी लाता है। इस समय नमी और सीलन के कारण घर में बदबू आने लगती है।  घर को स्मेल फ्री और ताजगी भरा बनाए रखने के लिए कुछ खास हैक्स की मदद लेनी चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस मौसम आप अपने घर में आने वाली बदबू को कैसे निकाल सकती है।

वेंटिलेशन बढ़ाएं

Musty Smells From Upholstered Furniture

मौसम के दिनों में कई बार हम घर के खिड़की और दरवाजों को लंबे समय के लिए बंद रखते है। हालांकि धूप निकलने के बाद कुछ समय के लिए ही सही आपको घर के खिड़की और दरवाजों को खोल देना चाहिए। इससे घर में वेंटिलेशन बना रहता है और घर से बदबू भी नहीं आती है।

एसेंशियल ऑयल्स

एसेंशियल ऑयल्स जैसे लैवेंडर, टी ट्री, या यूकेलिप्टस ऑयल का उपयोग करके भी आप अपने घर को मानसून के दिनों में स्मेल फ्री बना सकती है। इसके लिए आपको एसेंशियल ऑयल्स को स्प्रे बोतल में डालना होगा और इसे घर के कोनों में डालना होगा।

नेचुरल एयर फ्रेशनर

आप चाहे तो नेचुरल एयर फ्रेशनर्स का भी इस्तेमाल करके अपने घर को मानसून के दिनों में स्मेल फ्री रख सकती है। रासायनिक एयर फ्रेशनर्स से अच्छा होता है इसे आप आसानी से नीम और रोज वाटर की मदद से बना सकती है। यह आपके घर को सीलन की बदबू से निजात दिलाएगा। साथ ही आपके घर को बदबू से छुटकारा भी दिलाएगा।

इसे भी पढ़ें- Home Cleaning tips: बड़े काम के हैं ये 4 टिप्स, मानसून के समय फ्लोर की सफाई में नहीं होगी दिक्कत

कैंडल्स

आपको शाम के समय अपने घर में खुशबूदार कैंडल्स को जलाकर रख देना चाहिए। यह आपके घर को बदबू से दूर ऱखेगा। बरसात के दिनों में सीलन की महक आपके घर का माहौल खराब कर सकती है। ऐसे में खुशबूदार कैंडल्स और इनसेंस स्टिक आपके घर को खुशबूदार बना देगें।

इसे भी पढ़ें- घर में पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें, मच्छरों से मिलेगा छुटकारा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।