सेहतमंद अंजीर का पौधा लगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी आसानी से गमले में अंजीर का पौधा उगा सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।

how to grow anjeer plant at home

सप्ताह में एक से दो बार हम आपको कुछ ऐसे पेड़ और पौधों को उगाने के बारे में बताते रहते हैं जिन्हें आप आसानी से गार्डन में उगा सके। इससे पहले आलू, नींबू, लेमनग्रास, तेजपत्ता का पौधा, करोंदा का पौधा, खीरा के साथ-साथ अन्य कई पेड़-पौधे को गार्डन में उगाने के बारे में बता चुके हैं। इसी क्रम में आज हम आपको अंजीर का पौधा लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं।

वैसे हेल्थ के लिए अंजीर का फल बहुत अच्छा माना जाता है। कई महिलाएं ड्राई फ्रूट्स के रूप में भी अंजीर का सेवन करती हैं। ऐसे में अगर आपको अंजीर खाना पसंद है तो आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको गमले में अंजीर का पौधा लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

अंजीर का पौधा लगाने के लिए सामग्री

  • बीज
  • गमला
  • खाद
  • पानी
  • मिट्टी

अंजीर का बीज करें सही चुनाव

how to grow fig plant in pot INSIDE

गार्डन में किसी भी पेड़ और पौधे को लगाने के लिए सबसे ज़रूरी है बीज का सही चुनाव करना। अगर बीज सही नहीं हो तो सभी मेहनत बेकार हो सकती है। इसलिए अंजीर का पौधा लगाने के लिए सही बीज का चुनाव करना बेहद ज़रूरी हो जाता है। अंजीर का बीज (fig seed) लेने के लिए आप किसी बीज भंडार का रुख कर सकती हैं। बीज भंडार में अच्छे किस्म के बीज आसानी से मिल जाते हैं। बीज खरीदने के लिए आप किसी नर्सरी का भी रुख कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:क्या है स्वीट बेसिल और कैसे इसका पौधा घर पर उगाएं, आप भी जानें

मिट्टी करें तैयार

fig plant growing conditions INSIDE

बीज खरीदने के बाद मिट्टी को तैयार करना बहुत ज़रूरी है। इसके लिए आप जिस मिट्टी को गमले में डालने वाली हैं उस मिट्टी को अच्छे से फोड़कर एक दिन के लिए धूप में रख दें। इससे मिट्टी से नमी और कीड़े भाग जाएंगे। अगले दिन मिट्टी में एक मग खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए और गमले में डाल दीजिए। अब बीज को मिट्टी के अंदर 1-2 इंच गहरा दबाकर एक मग पानी डालकर ठंडी जगह रख दें।(रुद्राक्ष का पौधा घर पर कैसे उगाएं?)

अगर अंजीर का बीज पौधा के रूप में है तो उसे लगाने का तरीका अलग होता है। इसके लिए सबसे पहले पौधे को गमले में बीचों-बीच डालकर एक हाथ से पकड़ कर रखें और दूसरी हाथ से सभी साइड से खाद युक्त मिट्टी को डालकर बराबर कर लीजिए। मिट्टी बराबर करने के बाद एक कप खाद और एक मग पानी को डालकर छोड़ दीजिए।

सही खाद का करें इस्तेमाल

अंजीर का पौधा (fig plant) जल्दी मरे नहीं और उसमें अधिक फल हो इसके लिए सही खाद का इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी होता है। अंजीर के पौधे के लिए आप केमिकल खाद का इस्तेमाल नहीं करके आप जैविक खाद का इस्तेमाल करें। जैविक खादके उपयोग से अंजीर के पौधे को अधिक नुकसान भी नहीं पहुंचता और पौधे में फल भी अच्छे होते हैं। घर में बचा हुआ भोजन भी खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। गाय, भैंस आदि जानवर के गोबर भी पौधे के विकास के उपयोग किया जा सकता है।

सिंचाई और कीटनाशक स्प्रे का करें छिड़काव

how to grow anjeer plant at home INSIDE

पौधे के विकास के लिए समय-समय पर सिचाई करते रहना भी बहुत ज़रूरी है। खासकर गर्मियों के मौसम में सप्ताह से दो से तीन दिन पानी ज़रूर डालें। जब पौधा 3-4 फीट बड़ा हो जाए तो आप उसे खुली जगह ज़रूर रखें। अंजीर के पौधे को कीड़ों से बचाने के लिए समय-समय पर कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहना भी बहुत ज़रूरी है।

कीटनाशक स्प्रे बनाने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेकिंग सोडा, नींबू का रस, पुदीना का रस, सिरका और तुलसी के पत्तों से आप आसानी से स्प्रे बना सकती हैं। आपको बता दें कि कई बार केमिकल युक्त कीटनाशक स्प्रे के छिड़काव से पौधे को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए नेचुरल स्प्रे का ही इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें:परवल का भरवां पसंद है तो गार्डन में ऐसे लगाएं उसका पौधा

फल का करें सेवन

how to grow fig plant at home INSIDE

नियमित पौधे में पानी डालना, खाद देना और कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहने पर लगभग दस से बारह महीने के अंदर पौधे में फल दिखाई देने लगेंगे। आप चाहें तो अंजीर को पकने के लिए पेड़ में छोड़ सकती हैं। हालांकि, कई लोग कच्चे अंजीर को भी भोजन में शामिल करते हैं। एक छोटे पौधे में लगभग चार से पांच किलो अंजीर का फल निकल जाते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@amazon,thespruce)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP