herzindagi
how to get rid of insects around lights

बल्ब पर नहीं दिखेंगे कीड़े और मच्छर, आजमाकर देख लें ये देसी जुगाड़

शाम होते ही घर की लाइट्स के आसपास कुछ कीड़े मंडराने लगते हैं, जो बहुत ही परेशान करते हैं। ये कीड़े इतने छोटे होते हैं कि कभी नाक, आंख तो कई बार ये मुंह में भी चले जाते हैं। अगर आपके घर में भी लाइट के आसपास कीड़े उड़ने लगते हैं, तो आपको अब घबराने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको ऐसे देसी जुगाड़ के बारे में बताएंगे, जिससे आपको इन कीड़ों से छुटकारा मिल सकता है।  
Editorial
Updated:- 2024-11-29, 14:00 IST

Home Remedies for Bulb Insect: शाम होते ही घर की लाइट्स के आसपास कुछ कीड़े मंडराने लगते हैं, जो बहुत ही परेशान करते हैं। ये कीड़े इतने छोटे होते हैं कि कभी नाक, आंख तो कई बार ये मुंह में भी चले जाते हैं। लाइट जलते ही ये कीड़ों का आतंक शुरू हो जाता है। कई बार तो ये कीड़े खाना भी खाने नहीं देते। जैसे ही आप खाना खाने बैठते हैं, वैसे ही ये आपके आसपास मंडराना शुरू कर देंगे।

अगर आपके घर में भी लाइट के आसपास कीड़े उड़ने लगते हैं, तो आपको अब घबराने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको ऐसे देसी जुगाड़ के बारे में बताएंगे, जिससे आपको इन कीड़ों से छुटकारा मिल सकता है। 

यह भी देखें- लाइट के पास मंडराने वाले कीड़ों से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय

लहसुन का घोल आएगा काम

garlic solution will work

लाइट के आसपास आने वाले कीड़ों का खात्मा करने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस देसी जुगाड़ के लिए सबसे पहले लहसुन को उसके छिलके के साथ अच्छे से पीस लें। इसके बाद इसे पानी में मिला लें। इस पानी को उबाल लें। उबाल आने पर उसे ठंडा करके स्प्रे बॉटल में डालें। इसके बाद इसे आप पूरे घर में छिड़क सकते हैं। इससे आपको कीड़ों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

लौंग का तेल छिड़कें

लौंग का तेल हर तरह की कीड़ों को भगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस स्प्रे को तैयार करने के लिए एक स्प्रे बॉटल में पानी और लौंग का तेल मिला लें। इस स्प्रे को अपने कमरे और बल्ब के आसपास छिड़कें। इस स्प्रे के इस्तेमाल से आपको कीड़ों से छुटकारा मिल सकता है। 

नीम का तेल 

neem oil

नीम का तेल कीड़ों को दूर भगाने के लिए बहुत ही असरदार है। कीड़ों को भगाने के लिए नीम का तेल सबसे असरदार है। नीम के तेल की तीखी और कड़वी महक इन कीड़ों को भगाने में मदद करती है। इसके लिए नीम के तेल को स्प्रे बॉटल में डालें। शाम होते ही इसे घर के हर हिस्से में छिड़कें। लाइट्स के पास इसे जरूर छिड़कें। 

बेकिंग सोडा-नींबू का रस

इन दोनों के मिश्रण से आपको मच्छरों और छोटे लाइट वाले कीट-पतंगों से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए बेकिंग सोडा-नींबू का रस एक स्प्रे बॉटल में डालें। इसके बाद इसमें पानी मिला लें। इसे बल्प के पास स्प्रे करें। इसे लागातर कुछ दिन छिड़कें। इससे ये सारे कीड़े भाग जाएंगे। 

यह भी देखें- बल्ब या ट्यूब लाइट जलाते ही कमरे में मंडराने लगते हैं कीड़े, आजमा लें इन 3 में से कोई एक उपाय

कपूर दिखाएगा असर

camphor will show effect

कीड़ों को भगाने के लिए आप कपूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर की तेज महक कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। इसके लिए कपूर को पीसकर उसे पानी में मिला लें। इसे स्प्रे बॉटल में डालकर घर में स्प्रे करें। इससे कीड़ों का खात्मा हो जाएगा। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।