Does Saudi Arabia Give Citizenship To Indians: दुनियाभर के अलग-अलग देशों में नागरिकता को लेकर कई तरह के नियम बने हुए हैं। नागरिकता को लेकर नियम बहुत ही सिंपल हैं। जैसे की एक नियम है राइट ऑफ सॉइल। इसका मतलब होता है कि जिस भी देश में आपका जन्म हुआ है, उस देश की नागरिकता आपको जन्म के साथ ही खुद-ब-खुद मिल जाती है। अक्सर लोग दूसरे देशों में काम करने के लिए जाते हैं और वहां की ही नागरिकता लेने की कोशिश करते हैं। ज्यादातर लोग खाड़ी देशों में काम करना पसंद करते हैं। ऐसे में लोग खाड़ी देशों की नागरिकता हासिल करने की भी कोशिश करते हैं।
सऊदी और यूएई जैसे देश अपनी नागरिकता के नियमों में हर थोड़े वक्त में बदलाव करते रहते हैं। सऊदी अरब जैसे देशों में नागरिकता लेना थोड़ा पेचीदा हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे, सऊदी अरब की नागरिकता कैसे मिलती है?
सऊदी अरब में नागरिकता कैसे मिलती है?
सऊदी अरब ने साल 2023 में ही अपने नागरिकता नियमों में कई तरह के बदलाव किए थे। सऊदी अरब के नागरिकता अधिनियम के अनुच्छेद 8 के अनुसार, प्रवासी पुरुषों से शादी करने वाली सऊदी की महिलाओं से जन्में बच्चे सऊदी अरब की नागरिकता के लिए आवेदन दे सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर कोई विदेशी पुरुष सऊदी अरब की महिला से शादी करता है, तो उन दोनों की संतान को सऊदी अरब की नागरिकता पाने का पूरा हक है। इसके लिए भी कुछ नियम हैं। जैसे-
- अगर बच्चे का पिता प्रवासी और मां सऊदी की है, तो बच्चे को 18 साल की उम्र पूरी करने के बाद नागरिकता मिल सकती है।
- उस बच्चे का जन्म खाड़ी देश में ही हुआ होना चाहिए।
- बच्चे का चरित्र अच्छा होना चाहिए और उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित ना हो।
- बच्चे को अरबी भाषा की अच्छी समझ होना भी जरूरी है।
यूएई में कैसे मिलती है नागरिकता?
अरब देशों में नागरिकता पाने का सबसे सख्त नियम यूएई (UAE) में है। यूएई की नागरिकता हासिल करने के लिए कम से कम उस देश में 30 साल रहना बहुत जरूरी है। आपको अरबी भाषा बहुत अच्छे से आनी चाहिए। वहीं, यदि कोई यूएई का पुरुष विदेशी महिला से शादी करता है और उनका बच्चा होता है, तो उन्हें बच्चा होने के 7 साल के भीतर ही नागरिकता के लिए आवेदन करना होगा। वरना उसे बच्चे के 10 साल का होने का इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा, आप यूएई में प्रॉपटी खरीदकर भी यहां की नागरिकता हासिल कर सकते हैं।
यह भी देखें- किस स्थिति में खत्म की जा सकती है किसी की भारतीय नागरिकता? जानें क्या है नियम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों