वेडिंग प्लानर वह होता है जो आपकी शादी से जुड़ी हुई चीजों को सही से प्लान करके पूरी शादी को संपन्न करवाता है। वेडिंग प्लानर को सेलेक्ट करने से पहले आपको कई सारी चीजों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी बातें जो आपको वेडिंग प्लानर को सेलेक्ट करने से पहले जरूर पता होनी चाहिए।
1)बात करें बजट से जुड़ी हुई
आपको बता दें कि अपने वेडिंग प्लानर से बजट के बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए क्योंकि आपको इससे आपको यह पता रहेगा कि आपकी पूरी शादी में कितना खर्च आएगा और इससे आपको अतिरिक्त खर्चा नहीं करना पड़ेगा। अगर आप अपने वेडिंग प्लानर यह बात क्लियर नहीं करेंगी कि तो आपको बाद में बजट से ज्यादा खर्च भी करना पड़ सकता है और इससे आपकी सेविंग्स पर भी बहुत असर पड़ेगा।
2)कैसे होगी शादी?
आपको अपने वेडिंग प्लानर से यह बात भी करनी चाहिए कि आप शादी को लेकर क्या-क्या चीजें करना चाहती हैं और उससे जुड़ी हुई जानकारी को आप एक लिस्ट में लिखकर अपने वेडिंग प्लानर को दे सकती हैं। आपको बता दें कि शादी में कई बार कुछ चीजों को वेडिंग प्लानर अपने हिसाब से करने लगते हैं ताकि उनका खर्च बच जाए और वह मुनाफा कमा पाएं इसलिए आपको पहले से ही अपनी बातों को उनके सामने रखना चाहिए ताकि वह उस हिसाब से ही आपकी शादी को प्लान करें।(इन आइडियाज की मदद से वेडिंग के लिए घर के एंट्री गेट को कुछ इस तरह बनाएं अट्रैक्टिव)
3)शादी से पहले के फंक्शन
आपको वेडिंग प्लानर से यह बात जरूर करनी चाहिए कि वह शादी से पहले के पहले के फंक्शन यानी की हल्दी, संगीत और मेहंदी आदि कैसे करवाएंगे और इसके लिए कितनी चार्ज आपको उन्हें अलग से देना पड़ेगा।(सर्दियों में बना रही हैं शादी का प्लान तो ये हैं भारत के 5 सबसे खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन) इन सभी चीजों के बारे में आपको पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए ताकि बाद में आपको फंक्शन के समय कोई परेशानी ना रहे।
इसे भी पढ़ें: जा रही हैं डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होने तो इन छोटे-छोटे टिप्स को रखें याद
4)किस प्लान को किया है सेलेक्ट?
आपको अपने प्लान से जुड़ी हुई पूरी जानकारी को अपने प्लानर से लेनी चाहिए। इससे आपको किसी भी प्रकार का संदेह नहीं होगा। इससे आपको प्लान के बारे में अच्छे से पता होगा और फिर आप उस हिसाब से अपनी शादी से जुड़ी हुई थीम को डिसाइड कर पाएंगी और तैयारी कर सकेंगी।
इसे जरूर पढ़ें: शादी को यूनिक बनाने में काम आएंगे यह bollywood inspired आईडिया
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों