घर पर गैस सिलेंडर यूज करते समय अक्सर ऐसा होता है कि हम कुछ मामूली बातों का ध्यान नहीं दे पाते हैं। हर महीने खत्म होने वाली गैस सिलेंडर तो समय से रिफिल कराते हैं। वहीं, गैस सिलेंडर से गैस लीक तो नहीं कर रहा इन बातों की भी पुष्टि भी करते हैं। लेकिन हम गैस सिलेंडर और चूल्हे को जोड़ने वाला पाइप नहीं चेक कर पातें।
क्या आप जानते हैं कि गैस सिलेंडर में लगी पाइप की भी एक्सपायरी डेट होती है। रसोई में गैस सिलेंडर के पाइप की जांच करना सुरक्षा के लिहाज से बहुत जरूरी होता है। बगैर आइएसआइ प्रमाणित पाइप भी कई बार हादसों का कारण बन सकता है।
अगर आपने सालों से रसोई में इस्तेमाल होने वाले चूल्हे की पाइप को नहीं बदला है और आपको लगता है कि पाइप दुरूस्त हालत में है तो हो सकता है आप गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के पाइप की एक्सपायरी डेट आमतौर पर 18 से 24 महीने होती है। इसका मतलब है कि आपके सिलेंडर का पाइप 18 से 24 महीने के बाद एक्सपायर हो जाएगा। हालांकि, आप पाइप को नियमित तौर पर चेक करते रहें और अगर आपको कोई खराबी दिखाई देती है, तो तुरंत इसे बदल दें।
इसे भी पढ़ें: एक्सपायर्ड LPG सिलेंडर आपके घर को पहुंचा सकता है नुकसान, आज ही चेक करें तारीख
अधिकांश गैस सिलेंडर के पाइप पर एक एक्सपायरी डेट प्रिंटेड होती है। इस डेट के बाद पाइप को बदल देना चाहिए।
पाइप की कंडीशन को देखकर भी आप यह पता लगा सकते हैं कि यह एक्सपायर हो गया है या नहीं। अगर पाइप पर किसी तरह की खराबी जैसे दरार या फटा दिखाई देती है, तो इसे तुरंत बदल दें।
आइएसआइ प्रमाणित पाइप घरेलू गैस सिलेंडर के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प हैं। ये पाइप मजबूत, टिकाऊ और सुरक्षित होते हैं। आइएसआइ प्रमाणित पाइप की पहचान करें।
इसे भी पढ़ें: गीले कपड़े की मदद से पता करें कितना खाली हुआ है आपका LPG गैस सिलेंडर
यदि आपके घरेलू गैस सिलेंडर के पाइप में कोई भी इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देता है, तो तुरंत इसे बदल दें। ऐसा न करने पर आग लगने या अन्य गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा हो सकता है। घरेलू गैस सिलेंडर के पाइप को बदलने के लिए आप किसी भी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।