Saree Washing Tips: ज्यादातर महिलाएं अपनी साड़ी को वॉश नहीं करती हैं क्योंकि कलर खराब होने का डर रहता है। अगर साड़ी हैवी होती है, तो चमक भी गायब होने का खतरा रहता है। इसलिए घर पर साड़ी धोने के बजाय ड्राई क्लीनिंग पर देना बेस्ट माना जाता है। हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो घर पर आसानी से वॉश किया जा सकता है।
मगर ये आपको पता ही होगा कि साड़ी को एक बार पहनने के बाद नहीं धोना चाहिए, बल्कि दो से तीन बार पहनने के बाद ही धोएं। आम डिटर्जेंट से बार-बार वॉश करने से यह जल्दी खराब हो जाएगी और अगर साड़ी को धो भी लिया जाए, तो सुखाने की मुसीबत....जरा- सी गलती पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ साड़ी बहुत भारी होती हैं, अगर सही तरीके से नहीं सुखाया जाता तो साड़ी खराब हो जाती है।
तो फिर सवाल है कि हैवी साड़ी को धोने के बाद कैसे सुखाया जाए? हल्की साड़ी फिर भी हवा में सूख जाती है, लेकिन भारी साड़ियों को सुखाना हमेशा टास्क हो जाता है। इसलिए हम आपके लिए हैवी साड़ी को सुखाने के ट्रिक्स लेकर आ गए, जिन्हें फॉलो किया जा सकता है।
क्या साड़ी सुखाने का सही समय से क्या संबंध....पर संबंध है... जब साड़ी सुखाने की बात आती है, तो इसे सही समय पर धोना भी निर्भर करता है। इससे होगा यहा है कि आप दिन में पहले अपनी धुलाई करेंगी, थोड़ी धूप में साड़ी खुद ही सूख जाएगी। (सिल्क की साड़ी को नया बनाए रखने के टिप्स)
इसके बाद, रात होने से पहले साड़ी कमरे में ले आएं और खिड़की खोल दें। हवा से साड़ी सुबह तक आराम से सूख जाएगी। अगर आप रात भर साड़ी बाहर रखेंगी, तो पाले से साड़ी वापिस गीले हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर ऐसे वॉश कर सकती हैं सिल्क साड़ी, चमक और कलर रहेगा बरकरार
ऊपर वाला हैक बहुत ही आसान था, लेकिन इसके अलावा कुछ भी हैक अपनाने से पहले लेबल को जरूर पढ़ें। साड़ी पर लगा लेबल हमें यह बताता है कि साड़ी को कैसे धोना चाहिए और कैसे साड़ी को सुखाना चाहिए।
किन चीजों से साड़ी को धोने से बचना चाहिए...अगर आपको साड़ी धोने से पहले इन बातों की मालूमात हो जाएगी, तो साड़ी खराब होने से बच जाएगी और सही तरीका भी आपको पता चल जाएगा। (जानें सिल्क साड़ी से जुड़ी जरूरी बातें)
साड़ी को सुखाने के लिए कपड़ों का स्टैंड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साड़ी धोने के बाद बस स्टैंड पर साड़ी को सूखने के लिए छोड़ दें। अगर साड़ी ज्यादा हैवी है तो इसे निचोड़े नहीं, वर्ना कड़ाई खराब हो जाएगी।
इससे घर की शोभा भी खराब नहीं होगी और साड़ी कहीं और फैलाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, आप स्टैंड को आसानी से बाहर और अंदर कर सकते हैं। जब तेज धूप निकले और सिर्फ 1 घंटे के लिए साड़ी को फैला दें और फिर उतार लें।
इसे जरूर पढ़ें- सीक्वेन साड़ी को धोते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी खराब
निशान मिटाना पाना काफी मुश्किल होता है। आप व्हाइट विनेगर या नींबू के रस की मदद से दाग को आसानी से हटा सकती हैं। इसे साड़ी पर डालें और कुछ देर बाद साड़ी को धो लें। बस आपका काम हो जाएगा।
आपको यह जानकारी कैसी लगी, वो कमेंट कर हमें जरूर बताएं। आप अगर किसी अन्य तरह से जल्दी कपड़े सुखाती हैं तो अपनी ट्रिक भी हमारे साथ शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।