herzindagi
easy washing tips for sequins saree

सीक्वेन साड़ी को धोते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी खराब

सीक्वेन साड़ी पर लगे दाग को हटाने के लिए फ्रैबिक सॉफ्टनर या ब्लीच का इस्तेमाल न करें। इसके कारण कपड़ा खराब होकर आसानी से फट सकता है। 
Editorial
Updated:- 2023-07-28, 19:49 IST

सीक्वेन साड़ी फैशन ट्रेंड में है। इसलिए यह साड़ी डिजाइन आपको आसानी से महिलाओं के वॉर्डरोब में मिल जाएगा। सीक्वेन साड़ी को पहनने से लुक भी बेहद क्लासी लगता है। इसलिए यह साड़ी डिजाइन ज्यादातर महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। किसी भी कपड़े को पहनने के बाद उसे धोना जरूरी होता है, ताकि कपड़े पर लगे दाग-धब्बे और बदबू दूर हो जाए। इसी तरह साड़ी को भी धोना जरूरी है, लेकिन आप एक ही तरीके से सभी साड़ी को वॉश नहीं कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको सीक्वेन साड़ी को धोते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि साड़ी खराब न हो।

क्या सीक्वेन साड़ी को मशीन में धोना चाहिए?

can i wash sequins saree in washing machine

यह बात हम अक्सर भूल जाते हैं कि हर कपड़े को मशीन में नहीं धोया जाता है। कई कपड़े मशीन में धोने से खराब हो जाते हैं। इनमें सीक्वेन साड़ी भी शामिल है। अगर आप घर पर सीक्वेन साड़ी को वॉश कर रही हैं, तो इसके लिए मशीन का इस्तेमाल न करें। सीक्वेन साड़ी को हाथों से धोना चाहिए। इससे साड़ी पर लगे सीक्वेन खराब नहीं होते हैं। 

सीक्वेन साड़ी को धोने के लिए कैसे पानी का इस्तेमाल करें

can i wash sequins saree with hot waterक्या आप भी सीक्वेन साड़ी को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करती हैं? आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। सीक्वेन साड़ी को धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी के उपयोग से सीक्वेन खराब हो जाएगी। केवल सीक्वेन ही नहीं गर्म पानी फैब्रिक को भी कच्चा कर देता है, जिससे साड़ी फट सकती है। इसलिए भूलकर भी गर्म क्या गुनगुने पाने से भी साड़ी न धोएं। (बनारसी साड़ी को कैसे धोएं?)

इसे भी पढ़ें: घर पर ऐसे वॉश कर सकती हैं सिल्क साड़ी, चमक और कलर रहेगा बरकरार

सीक्वेन साड़ी को धोने का सही तरीका

hacks for cleaning sequins saree

  • साड़ी को धोने के लिए आप शैंपू या वॉशिंग सॉल्यूशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  • सॉल्यूशन में सीक्वेन साड़ी को करीब 5-10 मिनट के लिए भीगने के लिए छोड़ दें।
  • आखिर में साड़ी को साफ पानी से धो लें। 
  • साड़ी को धोते वक्त इसे निचोड़े नहीं। केवल बहते पानी के नीचे रख दें। 

इसे भी पढ़ें: कॉटन साड़ियां लंबे समय तक दिखेंगी नई, अपनाएं ये टिप्‍स

सीक्वेन साड़ी को कैसे सुखाएं?

  • सीक्वेन साड़ी को सुखाने के लिए वॉशिंग मशीन के ड्रायर का इस्तेमाल न करें। इससे आपकी पूरी साड़ी खराब हो जाएगी। 
  • साड़ी को छाव या पंखे की हवा में सुखा लें। 
  • कोशिश करें कि साड़ी को रस्सी पर न लटकाएं। इसके बजाय किसी टेबल के ऊपर बिछाकर रख दें। 

सीक्वेन साड़ी पर लगे दाग को कैसे हटाएं?

अगर साड़ी पर कहीं दाग लग गया है, तो आपको पूरी साड़ी को नहीं धोना चाहिए। इसके बजाय केवल दाग वाली जगह को साफ करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि दाग को साफ करने के लिए ब्लीच जैसे हार्श केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा, नेचुरल चीजें जैसे नींबू और बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकती हैं। (दाग को कैसे हटाएं)

सीक्वेन साड़ी को कैसे करें स्टोर?

सीक्वेन साड़ी को स्टोर करने से पहले अच्छे से तय लगा लें। तय लगाने के दौरान यह जरूर चेक करें कि सीक्वेन आपस में फंस तो नहीं रहे हैं। अब सीक्वेन साड़ी को एक पेपर में फोल्ड करके रख दें। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।