कुछ ही दिनों में क्रिसमस का त्योहार शुरू होने वाला है। ऐसे में आप चाहें तो क्रिसमस की पार्टी अपने घर पे भी होस्ट कर सकते हैं। पार्टी होस्ट करने से पहले हमारे दिमाग़ में यही सवाल आता है कि हम अपने घर को कैसे सजाए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको होम डेकोर की कुछ ख़ास आइडियाज़ बताने वाले हैं।
घर में लगाएं लाइट्स
फेरी लाइट की मदद से भी आप अपने घर को एक ख़ास लुक दे सकती है। इसके लिए आपको कलरफुल फेरी लाइट खरीदना होगा। इस तरह की लाइट आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। इसकी मदद से आप अपने पूरे घर को सजा सकती है। इसकी मदद से आप अपनेक्रिसमस ट्री को भी खास लुक दे सकती हैं। जो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।
क्रिसमस ट्री जरूर खरीदें
क्रिसमस के मौके पर अगर अपने क्रिसमस ट्री नहीं खरीदा तो क्या ख़रीदा। क्रिसमस के इस ख़ास त्योहार पर आप अपने घर को क्रिसमस लुक देने के लिए क्रिसमस ट्री खरीदें और उसे अच्छे से सजाएं और कोने में रखें। वहीं इसके चारों तरफ़ आपको कुछ उपहार भी रखना होगा।क्रिसमस को लाइट्स से सजाएं और इसे अगल- बगल में खाने की चीजें रखें।
स्नोमैन बनाएं
स्नोमैन के बिना पार्टी अधूरी सी लगेगी। इसलिए इस दिन आपको अपने घर में स्नोमैन ज़रूर बनाना चाहिए। इसे बनाने के लिए आपको टिशू पेपर या फिर टॉयलेट पेपर की मदद लेनी होगी इसे बनाना काफ़ी आसान है आप इसे यूट्यूब पर वीडियो देखकर बना सकते हैं।स्नोमैन के साथ आपकी क्रिसमस की पार्टी पूरी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें:दुनियाभर में क्रिसमस मनाने की इन अनोखी परंपराओं के बारे में जानते हैं आप?
रेड और ग्रीन का थीम रखें
अपने घर को पूरी तरीके से क्रिसमस लुक देने के लिए आपको अपने घर की थीम को भी चेंज करना होगा। रेड कलर के पर्दे और ग्रीन कलर के कुशन को अपने हॉल में रखें। ऐसे में आपका घर पूरी तरीके से क्रिसमस के लिए तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें:Christmas Tree Decoration Ideas: इन 5 खूबसूरत तरीकों से सजाएं अपना क्रिसमस ट्री
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों