How to Decorate Christmas Tree at Home: क्रिसमस ट्री को सजाना चाहते हैं सबसे अलग, तो घर पर ही बनाएं ये डेकोरेशन आइटम्स

How to Decorate Christmas Tree at Home: अगर आप भी इस क्रिसमस पर अपने घर में क्रिसमस ट्री को कम बजट में अच्छा सजाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है।

easy tips to decorate christmas tree at home

अगर आप इस क्रिसमस पर अपने घर या ऑफिस को सजाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास एक क्रिसमस ट्री जरूर होना चाहिए। अगर आपके पास क्रिसमस ट्री नहीं भी है, तो आप इसे घर पर ही तैयार भी कर सकते हैं। लेकिन आखिर आप इसकी सजावट कैसे करेंगे।

क्रिसमस ट्री दूर से ही अच्छा नजर आए, इसके लिए इसे सुंदर तरीके से सजाना जरूरी होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको क्रिसमस ट्री सजाने के लिए कुछ आसान उपाय बताएंगे। आप इन चीजों को घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए आपको मार्केट से सामान खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

गिफ्ट बॉक्स कैसे बनाएं

christmas decoration items

अक्सर देखा जाता है कि लोग ऑनलाइन शॉपिंग या मार्केट से मिलने वाले बॉक्स को फेंक देते हैं। लेकिन अब आप ऐसा नहीं करेंगी। आप इन्हीं बॉक्स को क्रिसमस ट्री के आगे गिफ्ट रखने के लिए प्रयोग कर सकती हैं।

अगर आपको पास इस तरह के खाली बॉक्स नहीं है, तो आप खुद ही बॉक्स को बना भी सकती हैं। वेस्ट गत्ते या न्यज पेपर की मदद से आप गिफ्ट बॉक्स तैयार करें।

आप 4 से 5 न्यूजपेपर को एक साथ चिपका कर इनका मोटा रोल मना सकती हैं, फिर इसे बॉक्स की शेप में काटकर उन्हें कलरफुल पेपर से कवर कर दें। गिफ्ट रेप का इस्तेमाल आप इसमें कर सकती हैं। इस तरह आपके गिफ्ट बॉक्स तैयार हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Happy Christmas 2023: बिना क्रिसमस ट्री के इस तरह सजाएं अपना घर, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

बॉल्स कैसे बनाएं

christmas ornaments to make and sell

आपने देखा होगा कि क्रिसमस ट्री में कलरफुल बॉल्स लगे होते हैं, तो क्रिसमस ट्री को सुंदर बनाते हैं। आप इसे घर पर ही बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए भी आप पेपर का यूज कर सकती है।

पेपर को गोल-गोल रोल करके उसके चारों तरफ टेप चिपका दें। इसके बाद आप इसपर गिफ्ट रेप लगा दें। आप इसे छोटे से बड़े साइज में बना सकती हैं। यह आपकी क्रिसमस ट्री पर काफी सुंदर लगेंगे।

माचिस के डिब्बों का करें प्रयोग

how to make christmas ornaments

अगर आप अपने क्रिसमस ट्री को और भी ज्यादा सुंदर बनाना चाहती हैं, तो आप बॉक्स के साथ साथ छोटे-छोटे गिफ्ट बॉक्स भी ट्री पर लटका सकती हैं।

इसके लिए आपको सिंपल माचिस के डिब्बों को गिफ्ट रैप से कवर करना है और इसमें पतली रस्सी बांधकर क्रिसमस ट्री पर लटका देना है। ढेर सारे लटके हुए गिफ्ट आपके ट्री को काफी अलग लुक देंगे।

इसे भी पढ़ें- क्रिसमस पर करने वाली हैं हाउस पार्टी तो ऐसे करें घर को डेकोरेट

पूजा में प्रयोग होने वाली रूई

how to make christmas decorations

क्रिसमस ट्री पर स्नो गिरी हो, तो ऐसा लगता है मानो सच में आप कहीं विदेश में है। इसके लिए पूजा में यूज होने वाली कॉटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर इससे भी काम न बनें, तो आप किसी खराब पूराने तकिए में से कॉटन निकालकर इसपर लगा सकती हैं। (इन 5 खूबसूरत तरीकों से सजाएं अपना क्रिसमस ट्री)

दिवाली में यूज होने वाली लाइट

christmas ornaments to make

लाइटिंग की मदद से आपका सिंपल से सिंपल क्रिसमस ट्री भी सुंदर नजर आएगा। इसके लिए आप घर में पड़ी दिवाली का लाइट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप चारों तरफ क्रिसमस ट्री के डेकोरेट कर दें।

घर पर ही कैसे बनाएं क्रिसमस ट्री

christmas tree decoration items

अगर आपके पास क्रिसमस ट्री नहीं है, तो आप गारलैंड का प्रयोग कर सकती हैं। आप एक गमले में लकड़ी को क्रिसमस ट्री की तरह खड़ा करें। इसके बाद आप इसपर गारलैंड लगाएं। गारलैंड फल्फी के साथ-साथ चमकीला दिखता है। इसे लगाने पर ऐसा लगेगा जैसे आपका यह असली का क्रिसमस ट्री है।

लटकन और रिबन का करें प्रयोग

सूट-साड़ी में लगने वाले रिबन और लटकन का प्रयोग भी आप क्रिसमस ट्री सजाने में कर सकते हैं। इस तरह की सजावटी चीजें लगाने के बाद आप जब लाइट ऑन करेंगे, तो आपका क्रिसमस ट्री काफी सुंदर नजर आएगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP