क्रिसमस आ रहा है और इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है। ईसाइयों का ये सबसे बड़ा त्योहार है, लेकिन इस पर्व को अब हर कोई बड़े ही धूमधाम से मनाता है। क्रिसमस के लिए कुछ दिन बचे हैं और ऑफिस, मार्केट और कैफे जैसी जगहों पर क्रिसमस की सजावट हो भी चुकी है।
ईसा मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में लोग घर को भी सजाते हैं, लेकिन क्रिसमस डेकोरेशन का सामान काफी महंगा होता है। क्रिसमस ट्री अगर आप मार्केट में खरीदने जाएंगे, तो आपको यह काफी महंगा पड़ेगा। लेकिन आप बिना क्रिसमस ट्री के भी घर में ट्री तैयार कर सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बिना क्रिसमस ट्री के घर को डेकोरेट कर सकते हैं।
क्रिसमस ट्री बनाने का इससे आसान तरीका और कोई नहीं हो सकता। इसमें आपको न तो ट्री खरीदने के लिए ज्यादा खर्चा करना होगा और न ही ट्री डेकोरेशन के लिए आपको मेहनत करनी होगी।
दीवार पर आप लाइट की मदद से क्रिस क्रॉस करते हुए ट्री का डिजाइन बनाएं और वाइट टेप की मदद से चिपकाएं। ऊपर की तरफ आप एक स्टार लगाएं और चाहे तो इसमें बैल्स भी लटका सकती हैं। इस तरह 5 मिनट में आपका क्रिसमस ट्री तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- क्रिसमस पर करने वाली हैं हाउस पार्टी तो ऐसे करें घर को डेकोरेट
तस्वीर में दिखाई दे रहा ग्रीन रिबन आपको मार्केट में मात्र 10 से 20 रुपये में मिल जाएगा। इसका प्रयोग लोग घर सजाने के लिए करते हैं। आप इसका प्रयोग ट्री बनाने के लिए कर सकते हैं। दीवार पर इसे ट्री का डिजाइन बनाने के बाद आप इसे वाइट टेप से चिपका दें।
अब आप इसपर पतली लड़ियां लगाएं। इस तरह यह ना तो आपके घर में जगह लेता है और इसे सजाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। आप चाहें तो इसके ऊपर जगह-जगह वाइट कॉटन भी लगा सकते हैं। आप चाहें, तो हरे रंग के कपड़ों वाले रिबन की मदद से भी क्रिसमस ट्री बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Christmas Tree Decoration Ideas: इन 5 खूबसूरत तरीकों से सजाएं अपना क्रिसमस ट्री
अगर आपके घर के बाहर कोई पेड़ नहीं है और आप क्रिसमस ट्री खरीद कर पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं, तो ये तरीका भी काफी अच्छा लगता है। इस तरह आपके घर का लुक भी बाहर से अच्छा लगता है। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप बीच में एक लंबी लकड़ी भी रख सकते हैं।
आप लकड़ी को मिट्टी में दबा कर सीधा खड़ा करें। फिर इसके ऊपर एक स्टार लगाएं। इसके बाद आप घर पतली-पतली लड़ियों को लकड़ी पर ऊपर की तरफ से लगाना शुरू करें। ट्री जैसा डिजाइन बनाने के लिए आप जमीन पर छोटी- छोटी कील गाड़ दें। ताकी आप इन लाइट को ट्री के डिजाइन में गोल लगा सकें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।