क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप पूरा दिन काम के बाद घर लौटती है और आप देखती हैं कि आपके पार्टनर का मूड खराब है। उस समय आपको समझ नहीं आता कि आखिरकार पार्टनर का मूड खराब क्यों है। आप दोनों के बीच तो ऐसी कोई बात भी नहीं हुई। उस समय यकीनन अपने पार्टनर के साथ डील करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा। हालांकि आप अकेली नहीं है, जिसे इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कई जोड़े होते हैं, जहां पर एक पार्टनर मूडी होता है और दूसरे के लिए उसे हैंडल करना थोड़ा मुश्किल होता है।
यहां एक समस्या यह भी होती है कि जब पार्टनर का मूड खराब होता है तो इससे आपके मन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि रिश्ते को ही खत्म कर दिया जाए। हालांकि, यह बेहद जरूरी है कि आप ऐसे पार्टनर के साथ डील करते हुए बेहद ही समझदारी का परिचय दें। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से मूडी पार्टनर के होते हुए भी आप अपने रिश्ते में बेहद आसानी से खुश रह पाएंगी-
इसे जरूर पढ़ें-बॉलीवुड के इन 12 कपल्स ने लिव इन रिलेशनशिप के बाद की है शादी
खुद को ना दें दोष
कई बार ऐसा होता है कि जब पार्टनर का मूड खराब होता है तो अक्सर लड़की उसके लिए खुद को ही जिम्मेदार मानकर दुखी होने लगती है। हालांकि आपको यह समझना चाहिए कि इसके लिए आप जिम्मेदार नहीं है। बेहतर होगा कि आप खुद को दोषी महसूस किए बिना उन्हें कुछ स्पेस दें। याद रखें कि जब आपके भीतर नेगेटिविटी नहीं होगी, तभी आप अपने पार्टनर को पॉजिटिव बना पाएंगी।
समझें परेशानी
कई बार व्यक्ति अंदर ही अंदर काफी परेशान होता है, लेकिन वह उसे किसी के साथ शेयर करना नहीं चाहता। इसी के कारण अक्सर व्यक्ति काफी मूडी हो जाता है। अगर आपको भी पिछले कुछ समय से अपने पार्टनर का व्यवहार काफी मूडी नजर आने लगा है। तो ऐसे में उनके साथ लड़ने-झगड़ने की जगह उनकी परेशानी को समझने की कोशिश करें। आप यह जानने का प्रयास करें कि आखिरकार ऐसा क्या है, जो उन्हें मन ही मन परेशान कर रहा है।
इसे जरूर पढ़ें-बॉलीवुड के 8 सबसे महंगे तलाक, ऋतिक, सैफ और संजय दत्त ने चुकाए थे इतने करोड़!
पार्टनर पर ना बनाएं दबाव
हो सकता है कि आप उनकी परेशानी जानना चाहती हों, लेकिन वह इसे आपसे शेयर ना करना चाहते हों। इस स्थिति में कुछ दूरी बनाए रखें क्योंकि हर रिश्ते को कुछ सीमाओं की आवश्यकता होती है, जो रिश्ते को वास्तव में मजबूत बनाती हैं। कभी-कभी कुछ ना करके भी आप काफी कुछ कर सकती हैं। भले ही पार्टनर आपसे कोई बात शेयर ना करें, लेकिन इस स्थिति में आप उसे कह सकती हैं कि आप हमेशा उसके साथ हैं और वह जब भी चाहे, अपनी परेशानी आपसे शेयर कर सकता है। इस तरह आप वास्तव में उसका साथ दे रही हैं।
प्यार और बातचीत ही है हल
अगर आपका पार्टनर दुखी है, तो प्यार के जरिए ही आप उनके मूड को ठीक कर सकती हैं। यदि वे क्रोधित हैं, तो उन्हें शांत होने के लिए कुछ समय दें। उनसे पूछें कि क्या उन्हें मदद की ज़रूरत है। इसके अलावा, अगर उनका मूड बार-बार स्विच होता है तो ऐसे में उनके साथ बात करके ही आप समस्या का हल निकाल सकती हैं। हालांकि आपको यह देखना होगा कि जब आप उनसे बात करें तो उनका मूड खराब ना हो।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों