दीवारों पर सीलन आना और उसके बाद दाग पड़ जाना बहुत ही आम बात है। वैसे तो इसका सबसे आसान तरीका है कि आप अपने घर में व्हाइटवॉश करवा लें, मगर हर बार यह भी संभव नहीं हो सकता है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि सीलन के दाग को आप किसी तरह छुपा कर अपने घर के इंटीरियर को खराब लगने से बचा लें। बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि आप कुछ डेकोरेशन टिप्स की मदद से ऐसा कर सकती हैं। अगर आप भी सीलन से परेशान हैं और सीलन के दाग आपके घर की खूबसूरती को बिगाड़ रहे हैं, तो हम आपको सीलन के दाग-धब्बों को छुपाने के सबसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं।
सीलन के दाग को मिटाना आसान नहीं है। खासतौर पर अगर यह कमरे की दीवार पर हो। कई बार तो सीलन के कारण दीवार का रंग बदल जाता है, तो कई बार पेंट पपड़ी बनकर उखड़ने लगता है। अगर आप भी तुरंत व्हाइट वॉश नहीं करा सकती हैं, तो यह डेकोरेशन टिप्स आपके लिए बहुत काम के साबित हो सकते हैं-
बाजार में आपको एक से बढ़कर एक सुंदर वॉलपेपर मिल जाएंगे। हालांकि, हम आपको यह सलाह तो नहीं देंगे कि आप बहुत महंगा वॉलपेपर सीलन वाली दीवारों पर लगाएं। मगर सीलन को छुपाने के लिए उस वॉल को पहले रेगमार्ग से खुरच लें और फिर उस पर प्राइमर लगाकर वॉल पेपर चिपकाएं। कुछ नहीं तो 1-2 साल के लिए आपका घर नया जैसा लगने लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें- घर की साफ-सुथरी दिखने वाली दीवारों पर भी छिपी हो सकती है सीलन, जानें कैसे लगाएं पता
अगर आपको पेंटिंग आती है, तो आप वॉल आर्ट का सहारा लेकर सीलन के भद्दे दाग-धब्बों को खूबसूरत बना सकती हैं। आप सीलन वाली जगह पर कोई भी पेंटिंग करें और रंगों की मदद से सीलन के दाग को छुपा लें। हां, यह काम आप उस दीवार पर नहीं कर सकती हैं, जहां पर पपड़ी उखड़ रही है।
अगर दीवार पर नीचे की ओर सीलन आ रही है, तो आप खूबसूरत टाइल्स की मदद से उस वॉल को डेकोरेट कर सकती हैं। हां, यह थोड़ा महंगा तरीका है, मगर आप एक बार कमरे में टाइल्स लगवाने के बाद काफी समय के लिए रूम को रिपेयर कराने से बच जाएंगी।
अगर कमरे की दीवार ऐसी जगह से सीलन खा रही है, जहां पर आप कोई वॉल डेकोरेटिवी पीस या पेंटिंग से उसे ढक सकती हैं, तो यह सस्ता और अच्छा तरीका है। आप किसी भी खूबसूरती पेंटिंग की मदद से यह काम कर सकती हैं।
अगर आपको कमरे की दीवार सीलन की वजह से बहुत ज्यादा भद्दी लग रही है, तो आप खुद ही उस पर ऑयल पेंट कर सकती हैं। इसके लिए आपकेा सीलन वाली दीवार की पपड़ी को रिमूव करना होगा और फिर आप उस दीवार पर प्राइमर लगाकर आप ऑयल पेंट के लगभग दो कोट मार लें।
इसे जरूर पढ़ें- काम का है यह 1 नुस्खा! कमरे में हो रही सीलन की बदबू नहीं करेगी परेशान, अगर पॉलिथीन में डालकर रखती हैं ये 2 चीजें
तो आप ऊपर बताए गए टिप्स की मदद से कुछ वक्त के लिए सीलन के दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकती हैं और अपने घर को नया जैसा बना सकती हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।