गंदे से गंदे सफेद जूतों को मिनटों में साफ करेगा टूथपेस्ट, जानें कैसे

सफेद जूते को साफ करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं। इससे आसानी से आपके जूते साफ हो जाएंगे। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-04-21, 13:26 IST
how to clean white shoes in hindi

सफेद जूते देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। लेकिन इन्हें साफ रखना काफी मुश्किल काम है। जिसके कारण ज्यादातर लोग सफेद जूते पहनते ही नहीं हैं। लेकिन अब आप बिना किसी संकोच के सफेद जूते पहन सकती हैं। क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप गंदे सफेद जूतों को आसानी से साफ कर सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी कि इसके लिए आपको महंगे क्लीनर की जरूरत पड़ेगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, आप टूथपेस्ट की मदद से भी गंदे से गंदे जूतों को साफ कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कैेसे? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

किस टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल?

toothpaste ()

आपको गंदे सफेद जूतों को साफ करने के लिए व्हाइट नॉन जेल टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि जिन टूथपेस्ट में जेल होता है, वह आपके सफेद जूतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इ़सके बजाय आप किसी कलर्ड टूथपेस्ट का उपयोग कर सकती हैं।

एक बार करें टेस्ट

जूतों को साफ करने के लिए सबसे पहले एक बार टेस्ट जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर टूथपेस्ट में अलग-अलग इंग्रीडियंट्स होते हैं। जिनमें से कुछ आपके जूतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि, जूतों को साफ करने के लिए आप किसी भी प्रकार के टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले जूते के किसी एक भाग पर टूथपेस्ट लगाएं। अब इसे 20 मिनट तक सूखने दें। करीब 20 मिनट बाद जूतों को गीले कपड़े से साफ कर लें। अगर टूथपेस्ट से आपके जूतों पर किसी प्रकार को कोई दाग नहीं लगता है, तो इसका मतलब है कि आप इसका इस्तेमाल जूतों को साफ करने के लिए कर सकती हैं।

टूथब्रश का करें इस्तेमाल

cleaning tips for white shoes in hindi

जूतों को साफ करने के लिए आप घर में मौजूद किसी भी पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। पुराने टूथब्रश भी आपके सफेद जूतों को चमकाने के लिए एकदम असरदार है। इसलिए आपको बाजार से जाकर नया टूथब्रश खरीदने की जरूरत नहीं है।

स्क्रब करें

अब टूथब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट डालें। फिर टूथब्रश की मदद से जूतों को स्क्रब कर लें। आपको अपने जूते के रंग, मैटीरियल और कंडीशन देखकर ही स्क्रबिंग करने की स्पीड निर्धारित करनी चाहिए। अगर आपके जूते डार्क कलर या फिर बेहद गंदे हैं, तो ऐसे में आपको जूतों को साफ करने के लिए अधिक दबाव के साथ स्क्रब करना चाहिए। अगर आपके सफेद जूते ज्यादा गंदे नहीं हैं तो आपको धीरे-धीरे स्क्रब करना चाहिए। आपको आगे-पीछे करके जूतों को स्क्रब करना चाहिए। इससे जूतों पर जमी गंदगी आसानी से हट जाएगी।

टूथपेस्ट को सूखने दें

अब जब आपने जूतों को टूथपेस्ट से अच्छे से स्क्रब कर दिया है। इसके बाद कम से कम 10 मिनट तक टूथपेस्ट को सूखने के लिए छोड़ दें। क्योंकि जब तक जूता टूथपेस्ट को अच्छे अब्सॉर्ब नहीं करेगा, तब तक सफेद जूते साफ नहीं होंगे। इसलिए टूथपेस्ट के सूखने तक इंतजार करें। (जूतों की देखभाल करने के टिप्स)

इसे भी पढ़ें:इन 5 तरीके के दाग को हटाने में करें टूथपेस्ट का इस्तेमाल, जानें कैसे

जूतों को पोंछे

cleaning tips for white shoes

जूतों को स्क्रब करने के बाद अगला स्टेप है इन्हे पोंछना। जूतों को गीले कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लें। करीब 10 मिनट बाद दोबारा जूतों को गीले कपड़े से पोंछें। जूतों को अच्छे से पोंछना सुनिश्चित करें। इस बात का ध्यान रखें कि जूतों से टूथपेस्ट निकलना चाहिए। प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं, अगर जूते सही तरह से साफ नहीं हुए हैं। (कैनवास जूतों के लिए क्लीनिंग टिप्स)

आप चाहें तो जूतों को पोंछने के लिए डिश सोप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक स्प्रे बोतल चाहिए होगी। आप कोई नई बोतल या फिर घर में मौजूद किसी पुरानी स्प्रे बोतल को साफ करके उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। अब स्प्रे बोतल में 1 भाग डिश सोप और 5 भाग पानी डालें। बोतल को अच्छी तरह से हिला लें। ताकि दोनों चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं। अब एक साफ कपड़े पर स्प्रे छिड़क लें। अब जूतों से टूथपेस्ट हटाने के लिए कपड़े को सर्कुलर मोशन में घुमाएं।

इसे भी पढ़ें:इन 5 तरह के जूतों पर लगे दाग अब चुटकियों में होंगे साफ

जूतों को सुखाएं

अब जब आपने जूतों को सही ढंग से पोंछ लिया है तो अब बारी आती है इन्हें सुखाने की। एक साफ और सूखा कपड़ा लें। कपड़े को जूते पर अच्छे से दबाएं। ताकि कपड़ा जूते में मौजूद नमी को सोख लें। इसके अलावा आप चाहें तो जूतों को सामान्य रूप से भी सुखा सकती हैं। सुखाने के बाद आप पाएंगी कि अब जूता साफ हो चुका है। (वॉश बेसिन को साफ करने के टिप्स)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik & Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP