10 मिनट में वॉश बेसिन को चमकाने के हैक्स, गहरे से गहरा दाग हो जाएगा साफ

वॉश बेसिन की सफाई करना आसान नहीं है, लेकिन कुछ हैक्स से आप इसे जल्दी साफ कर सकती हैं। जानिए कैसे...

How to clean wash basin in  minutes

वॉश बेसिन घर का वो हिस्सा होता है जिसका इस्तेमाल तो रोजाना होता है, लेकिन ये एक ऐसी चीज है जिसे सबसे ज्यादा इग्नोर भी किया जाता है। सफाई की बात करें तो हमेशा ही इसे बस यूं ही किसी स्क्रबर से घिस दिया जाता है, लेकिन अच्छे से साफ करने के बारे में सोचा ही नहीं जाता। इसका कारण ये है कि इसे साफ करने में समय बहुत ज्यादा लगता है। पर क्या आपको पता है कि इसे 10 मिनट में भी साफ किया जा सकता है? दरअसल, वॉश बेसिन को चमकाने के लिए कुछ ऐसे हैक्स भी हैं जिनका इस्तेमाल आप रोजाना कर सकती हैं।

चाहे सिरेमिक वॉश बेसिन हो या फिर स्टील वाला ये हैक्स दोनों के लिए ही असरदार साबित हो सकते हैं। इसके साथ-साथ इन्हें आप घर में रखे हुए सामान से कर सकती हैं जिससे ना तो आपका खर्च बढ़ेगा और ना ही टाइम ज्यादा लगेगा।

इसके लिए हार्पिक जैसे किसी क्लीनर का इस्तेमाल करना भी जरूरी नहीं है। तो चलिए आपको बताते हैं कि वॉश बेसिन को चमकाने के लिए कौन से हैक्स काम आएंगे।

सिरके और नींबू का करें इस्तेमाल

दो एसिडिक सब्सटेंस अगर एक साथ मिलाए जाएं तो ये बहुत ही ज्यादा अच्छा असर दिखा सकते हैं। ये बिल्कुल वैसा ही है जैसा आप रबिंग अल्कोहल के इस्तेमाल से पाएंगी।

hacks for wash basin cleaning

इसे जरूर पढ़ें- बाथरूम में पॉट और टाइल्स के पीले दाग निकालने का आसान तरीका

क्या करें?

आधा कप सफेद सिरके के साथ दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसे सिंक में डाल दें। इसे 5 मिनट ऐसे ही डला रहने दें और उसके बाद स्क्रबर से घिस लें।

इस प्रोसेस को आप हफ्ते में दो बार दोहरा सकती हैं जिससे आपके वॉश बेसिन में कोई दिक्कत ना हो।

जिस तरह का दाग उस तरह की सफाई

वॉश बेसिन में दाग किस तरह का लगा है उस पर निर्भर करता है कि आप सफाई कैसे कर सकती हैं। इसके लिए सफाई के सबसे अच्छे इंग्रीडिएंट्स ये हो सकते हैं-

dirty wash basin hacks

  • सफेद सिरका
  • बेकिंग सोडा
  • हार्पिक और डिटर्जेंट का कॉम्बिनेशन
  • रबिंग अल्कोहल
  • सोडियम हाइपोक्लोराइट
  • बोरेक्स पाउडर

अगर जंग या फिर हेयर डाई जैसे बहुत गहरे दाग लगे हैं तो बोरेक्स पाउडर से सफाई ज्यादा बेहतर साबित हो सकती है।

कैसे साफ करें बोरेक्स पाउडर से वॉश बेसिन?

बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल आप वॉश बेसिन की सफाई के लिए कर सकती हैं। ये बहुत ही आसानी से जनरल या फिर ऑनलाइन स्टोर में मिल जाता है।

wash basin scrubbing

क्या करें?

  • तीन चम्मच बोरेक्स पाउडर के साथ आप एक चम्मच नींबू का रस और कुछ बूंद पानी डालें।
  • इसे एक पेस्ट की तरह बनाना है।
  • इसके बाद उस स्थान पर लगाएं जहां दाग ज्यादा हैं।
  • ये बहुत जिद्दी से जिद्दी दागों को भी साफ कर देता है।
  • इसके 10 मिनट बाद आप इसे सैंड पेपर या फिर स्क्रबर से रगड़ दें।
  • ये आपके वॉश बेसिन को साफ करने के लिए बहुत ही अच्छा तरीका साबित हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं कि टॉयलेट पॉट में पाउडर डालना आपके कितने काम आ सकता है? जानें बाथरूम हैक्स

ईनो का इस्तेमाल कर साफ करें अपना वॉश बेसिन

आपको शायद पता ना हो, लेकिन झटपट वॉश बेसिन को साफ करने के लिए ईनो का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ईनो काफी सस्ता होता है और ये भी उस तरह का रिएक्शन देता है जैसा सिरका देगा।

क्या करें?

  • आप ईनो को घोलकर वॉश बेसिन में डाल दें।
  • इसे 5 मिनट तक ऐसे ही सिंक में रहने दें ताकि दाग फूल जाए।
  • इसके बाद स्क्रबर या फिर ब्रश की मदद से इसे रगड़कर साफ कर दें।
  • ईनो से सिरेमिक वॉश बेसिन काफी अच्छी तरह से साफ हो जाएगा हां ये स्टीव वाले वॉश बेसिन के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है।

ध्यान रखें कि इन सभी तरीकों में एक तरह का एसिडिक रिएक्शन होता है और इसलिए ये जरूरी है कि आप इन्हें इस्तेमाल करते समय ग्लव्स और मास्क पहन लें। कुछ लोगों को इससे तकलीफ हो सकती है।

आप इनमें से कौन सा तरीका आजमाती हैं अपने वॉश बेसिन की सफाई के लिए? अपना जवाब हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP