टॉयलेट सीट पर लगे यूरीन के दाग को इस तरह चुटकियों में करें साफ

अक्सर टॉयलेट सीट पर लापरवाही के कारण यूरीन के दाग लग जाते हैं। जिससे छुटकारा पाने में काफी मेहनत लगती है। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-06-08, 12:11 IST
how to clean urine stain on toilet seat in hindi

घर के साथ-साथ टॉयलेट की सफाई भी करनी जरूरी होती है। गंदे टॉयलेट पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। अक्सर यह देखा गया है कि टॉयलेट पर कई तरह के दाग लग जाते हैं। टॉयलेट सीट पर यूरीन का दाग लगना आम बात है, लेकिन समय रहते ही अगर इसकी सफाई नहीं की गई तो दाग जिद्दी हो जाते हैं। जिसके कारण दाग को हटाना मुश्किल हो जाता है।

अगर आपके टॉयलेट सीट पर भी यूरीन का दाग लग गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है,क्योंकि आज हम आपको इसे साफ करने का आसान तरीका बताएंगे। बस इसके लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होगी। दाग को हटाने के लिए घरेलू उपाय हमेशा कारगर होते हैं। इसलिए आज हम आपको वह उपाय बताएंगे जिसे आजमा कर आप चुटकियों में दाग की समस्या से छुटकारा पा लेंगी। क्या आप जानना चाहती हैं यूरीन के दाग हटाने का आसान तरीका, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

बेकिंग सोडा और सिरका का करें इस्तेमाल

baking soda ()टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए आपको बेकिंग सोडा और सिरका चाहिए होगा। इन दोनों चीजों का इस्तेमाल क्लीनिंग के लिए किया जाता है। साथ ही यह घरेलू उपाय दाग हटाने के लिए सबसे ज्यादा असरदाग होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि केमिकल टॉयलेट सीट के सरफेस को खराब कर सकते हैं।

टॉयलेट पर छिड़कें बेकिंग सोडा

टॉयलेट सीट पर यूरीन का दाग देखने में बेहद गंदा लगता है। इसके कारण सीट पीली पड़ने लगती है। इस परेशानी से निजाप पाने के लिए 1/4 सिरका में 1/4 बेकिंग सोडा मिलाकर टॉयलेट बाउल और सीट पर डाल दें। यह मिश्रण झाग बनाएगा, जिससे दाग हटना शुरू हो जाएगा। इस मिश्रण को सीट पर कम से कम 10 मिनट के लिए लगा रहने दें।

सीट को करें स्क्रब

अब दाग वाली जगह को टूथब्रश से रगड़ लें। करीब 10-15 मिनट तक टॉयलेट सीट को अच्छे से स्क्रब करते रहें। अब इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। इससे दाग को हटाने में आसानी होगी। बेकिंग सोडा और सिरका क्लींजर के रूप में काम करता है, जिससे न केवल यूरीन का दाग हट जाएगा, बल्कि टॉयलेट से बदबू भी नहीं आएगी।(बेकिंग सोडा का इन तरीकों से करें इस्तेमाल)

इसे भी पढ़ें:इन हैक्स की मदद से टॉयलेट पर जमी गंदगी और दाग को मिनटों में करें साफ


टॉयलेट सीट को पोछें

toilet seat cleaning tipsअब किसी साफ गीले कपड़े से टॉयलेट सीट को पोछ लें। आप चाहें तो टॉयलेट को धो भी सकती हैं। इससे न केवल टॉयलेट सीट साफ हो जाएगी, बल्कि पूरा टॉयलेट भी चमक उठेगा।(घर पर बनाएं फ्लोर क्लीनर)

इसे भी पढ़ें:इन 4 अद्भुत चीजों के इस्‍तेमाल से गंदा टॉयलेट हो जाएगा एकदम साफ

करें डिसइंफेक्ट

easy tips to clean toilet seatआपको टॉयलेट पॉट को डिसइंफेक्ट भी करना चाहिए। इससे टॉयलेट सीट पर मौजूद बैक्टीरिया मर जाएंगे। इसके लिए आपको डिसइंफेक्ट स्प्रे चाहिए होगा। आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती हैं। या फिर बाजार से भी खरीद सकती हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले बोतल पर मौजूद लेबल को जरूर पढ़ें। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि स्प्रे का कैसे और कितना उपयोग करना है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: Google.Com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP